Apoorva Mukhija Trolled: अपूर्वा मुखीजा का बड़ा अनाउंसमेंट, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल!

apoorva-mukhija-big-announcement-social-media-trolled

Apoorva Mukhija Trolled: अपूर्वा मुखीजा का बड़ा अनाउंसमेंट, अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल!

apoorva mukhija trolled अपूर्वा मुखीजा का बड़ा अनाउंसमेंट अब सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

Apurva Mukhija Ex Boyfriend: इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा पर एक्स बॉयफ्रेंड ने गाना गाकर खोले अपूर्वा के राज! आपको बता दें कि, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर आई थीं, जिसके बाद उन्हें माफी भी मांगना पड़ा था।

कौन है अपूर्वा मखीजा?

23 साल की अपूर्वा मखीजा सोशल मीडिया की दुनिया का जाना - पहचाना नाम हैं। वह अपने फैशन और व्लॉग्स के लिए जानी जाती हैं। करण जौहर के शो ट्रेटर में उन्हें 'सबसे चालाक खिलाड़ी' कहा गया था। हालांकि अक्सर वह किसी न किसी विवाद की वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Apoorva (@the.rebel.kid)

इंस्टाग्राम पर की बड़ी घोषणा..

हाल ही में अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। पोस्ट में ऑर्गेनाइजर्स ने अपूर्वा की फोटो के साथ लिखा— "हेलो माय क्यूट लिटिल रेड फ्लैग्स" और यह भी बताया कि अपूर्वा अक्टूबर से नवंबर 2025 के बीच पूरे भारत में अपना नेशनल टूर करने वाली हैं।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EMPOWER LIVE (@empower_live)

आयोजकों ने कैप्शन में लिखा—

"रिबेल और दोस्तों वाली एनर्जी जल्द ही आपके शहर में आ रही है। अपूर्वा उर्फ द रिबेल किड इंडिया के हर कोने में अपना टूर करने वाली हैं।"

दिलजीत-जाकिर की राह पर चलीं अपूर्वा...

इस घोषणा को देखकर लोग हैरान रह गए क्योंकि अब तक अपूर्वा केवल सोशल मीडिया कंटेंट के लिए जानी जाती थीं। कई यूजर्स ने उनकी तुलना गायक दिलजीत दोसांझ और कॉमेडियन जाकिर खान से करते हुए सवाल उठाया कि आखिर उनके पास ऐसा कौन-सा टैलेंट है, जिसकी वजह से वे ऑल इंडिया टूर कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग...

इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। जहां कुछ फैंस ने उत्साहित होकर पूछा कि वह उनके शहर में कब आएंगी, वहीं अधिकतर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा – “ये स्टेज पर करेगी क्या? सिर्फ बातें?” दूसरे ने तंज कसा – “मुझे समझ नहीं आ रहा कि ये क्यों आ रही है।” किसी और ने कमेंट किया – “क्या ये हमें अनादर करना सिखाएगी?” वहीं एक यूजर ने गुस्से में लिखा – “दुनिया क्रेजी हो गई है। इस तरह की चीज को सपोर्ट नहीं मिलना चाहिए" और यूजर ने लिखा, "लोगों को लाल झंडा कैसे बनना है, यह सिखाने के लिए टूर।"

कुछ सालो से रिलेशनशिप में थे अपूर्वा और उत्सव…

इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखिजा और उत्सव दहिया कुछ सालों से रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस साल की शुरुआत में दोनों ने अपने ब्रेकअप की घोषणा कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बयानबाजी शुरू हो गई। ब्रेकअप के बाद अपूर्वा ने कई मौकों पर उत्सव पर धोखा देने और अब्यूज करने के आरोप लगाए। कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर उत्सव को “घटिया” भी कहा था।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।