अमिताभ बच्चन की हॉस्पिटल खबर झूठी

'बिग बी' नहीं हैं हॉस्पिटल में भर्ती, फेक खबरों ने बढ़ा दी थी फैंस की चिंता

मीडिया में फैली अमिताभ बच्चन के बीमार होने की खबरें झूठी हैं। उन्होंने सिर्फ अपना नियमित चेकअप करवाया था और स्वस्थ हैं।

By : हेमा गुप्ता
'बिग बी' नहीं हैं हॉस्पिटल में भर्ती, फेक खबरों ने बढ़ा दी थी फैंस की चिंता

'बिग बी' नहीं हैं हॉस्पिटल में भर्ती, फेक खबरों ने बढ़ा दी थी फैंस की चिंता

Amitabh Bachchan Health Update: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन चर्चाओं में बने हुए हैं, दरअसल 19 मई को एक मीडिया कर्मी ने अमिताभ बच्चन की हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर पोस्ट की थी। धीरे-धीरे यह खबर सोशल मीडिया में फैल गई की। बिग बी की हालत ठी नहीं है। वो पेट के समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस वजह से उन्हें 16 मई को नानावटी अस्पताल के ए विंग में भर्ती करवाया गया। लेकिन एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये खबरें झूठी करार दी गई। 

क्या बिग बी हॉस्पिटल में हैं भर्ती?

एक मीडिया कर्मी ने 19 मई को दावा किया था कि, बॉलीवुड के शहंशाह हॉस्पिटल में भर्ती है। यह खबर रातो-रात पूरे सोशल मीडिया में फैल गई और फैंस एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंतित हो गए। साथ ही कुछ लोगों ने उनके ठीक होने की कामना भी की। लेकिन ये सभी खबरें झूठी है।

एक रिपोर्ट कमे मुताबिक, अमिताभ बच्चन 16 मई शनिवार को नानावती अस्पताल गए तो थे लेकिन हमेशा की तरह सिर्फ डेली रुटीन चेकअप कराने गए थे। 

हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर झूठी

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया कि - "मिस्टर बच्चन शनिवार को नानावती अस्पताल गए थे, लेकिन यह उनका रूटीन चेकअप था जो वे हर महीने करवाते हैं और उसके बाद वे घर लौट आए।"

सूत्र ने आगे बताया कि-

“यह खबर बिलकुल झूठी है, वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और शनिवार को अस्पताल में रूटीन चेकअप के बाद घर लौट आए थे। अगले दिन उन्हें जलसा से जनक तक अपनी कार चलाते हुए भी देखा गया। फिलहाल वह घर पर ही हैं।” 

वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक परिवार के करीबी एक अन्य सूत्र ने कहा, ''यह खबर बिल्कुल फर्जी है।''

कैसे फैली बिग बी के बीमार होने की खबर?

एक मीडिया कर्मी ने यूट्यूब पर वीडियो शेयर कर दावा किया था कि,अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल भर्ती किया गया। उस  मीडिया कर्मी ने कहा कि उन्होंने वहां खुद जाकर यह कंफर्म किया कि    बिग बी को ए-विंग, तीसरी मंजिल में रखा गया है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि अभिषेक बच्चन भी पिता को देखने मंगलवार शाम साढ़े 4 बजे अस्पताल पहुंचे थे।  साथ ही कहा कि- अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने देर रात किया पोस्ट

बिग बी ने अपने एक्स के सोशल मीडिया हैंडल पर 12 बजकर 3 मिनट पर लिखा कि - 'पिलोरी-बडुंबा।'

इसके बाद उन्होंने 12 बजकर 20 मिनट पर ब्लॉग में लिखा था कि-
 
'चील जब होवे शांत तो भैया, तोते बोलन सुरु करें, इर बीर फत्ते, कहन ,चल हमऊ, पिलावे सुरु करें। बाजरे दी रोटी खा दी, फू पड़ियों दा, साग रे, मुंह में डालन लागै जैसे , बोलन लागे काग रे। एक रहे ‘हिल’ भैया की पढ़ाई का दर्पण; औ दूसर विलिंग्टन की याद। लव, प्रेयर एंड मोर।'


 

संबंधित सामग्री

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

डायरेक्टर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में निधन; अजय देवगन को ‘फूल और कांटे’ से किया था लॉन्च

मुंबई में वेटरन फिल्ममेकर कुकू कोहली का निधन हो गया है। उन्होंने अजय देवगन को फिल्म 'फूल और कांटे' से लॉन्च किया था।

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

MP में बीमार सिस्टम का खौफनाक वीडियो, डॉक्टर गायब तो स्वीपर लगा रहा इंजेक्शन

मध्य प्रदेश के सिंगरौली अस्पताल में स्वीपर द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी को धरने से उठाया, आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

भोपाल में शिक्षक भर्ती की मांग कर रहे अभ्यर्थी नरेंद्र राजपूत को पुलिस ने धरना स्थल से उठाया। अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को और मजबूती से जारी रखने की अपील की।

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026