Akshay Kumar React LPG Crisis: अक्षय कुमार ने LPG सिलेंडर की कमी पर दिया मजेदार रिएक्शन!

akshay-kumar-react-on-lpg-crisis

Akshay Kumar React LPG Crisis: अक्षय कुमार ने LPG सिलेंडर की कमी पर दिया मजेदार रिएक्शन!

akshay kumar react lpg crisis अक्षय कुमार ने lpg सिलेंडर की कमी पर दिया मजेदार रिएक्शन

Akshay Kumar React LPG Crisis: ईरान-इजरायल जंग के बीच देशभर में LPG सिलेंडर की मारा मारी देखने को मिल रही है, ऐसे में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर 17 मार्च मंगलवार को मुंबई में आयोजित BMC के 'मुंबई क्लीन लीग' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान BMC कमिश्नर भूषण गगरानी के नेतृत्व में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, इस दौरान अक्षय कुमार से कई सवाल किए गए, लेकिन जब उनसे LPG को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।

LPG गैस को लेकर अक्षय का मजेदार जबाव

गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जब अक्षय से LPG को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि- “तो मेरी पत्नी ने परसों, देखिए, अभी तक तो कोई समस्या नहीं है। लेकिन जो नया ओवन आया है, जो इंडक्शन जैसा है, तो हमने दो खरीद लिए हैं। तो आप भी खरीद लीजिए।”

एक ने पूछा तो क्या वो इंडक्शन आपके घर पहुंच गया तो एक्टर ने कहा कि- “फिलहाल तो मुझे यह नहीं पता, लेकिन मुझे इतना मालूम है कि मेरी पत्नी ने उसे ऑर्डर कर दिया है। वह घर पर पहुंचा है या नहीं, यह मुझे अभी तक पता नहीं है।”

'चुनरी सरके' गाने को लेकर किया गया सवाल

हाल हि में नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ' 'सरके चुनर तेरी' रिलीज हुआ था, जिसके आते ही पूरे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और इस गाने के वायरल होते ही लोगों ने इस गाने की लिरिक्स को लेकर काफी आलोचना की। इसे बैन करने की मांग करने लगे इस पर जब अक्षय से सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि - 'ये BMC से जुड़ा सवाल नहीं है। अगर बॉलीवुड क्लीन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता कि वो आकर सफाई कर दें।'

'मुंबई क्लीन लीग' क्या है?

BMC कमिश्नर ने बताया कि- 'एक नए उपक्रम की शुरुआत की जा रही है, जब हम अपने शहर की तुलना बाहर के शहरों से करते हैं, तो उसमें लोगों की सहभागिता, जरूरी लोगों का सहभाग मतलब केवल उन्हें आवाह्न करना नहीं, उन्हें जोड़ना भी है। इसलिए हम मुंबई क्लीन लीग शुरू कर रहे हैं, जिसमें शहर की सफाई को लेकर स्पर्धा का आयोजन होगा। अक्षय कुमार हमारे ब्रांड एंबेसडर होंगे. ये स्पर्धा दिसंबर तक जारी रहेगी।' आगे कहा कि-

''मुंबई की हर संस्था इसमें शामिल हो सकती है। कैसे शामिल होना है, इनाम क्या होगा, उसपर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हम एक QR कोड जारी करेंगे वहां तस्वीरों को अपलोड किया जाएगा।''

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्मस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई।

इसके अलावा अक्षय कुमार के पास 'वेलकम टू जंगल' भी है, जो 26 जून को रिलीज होगी। वहीं, वह हेरा फेरी 3, गोलमाल 5 और हैवान जैसी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

  Also Read- Nora-Sanjay Dutt Song Controversy: नोरा-संजय के गाने ‘सरके चुनर’ पर भड़की कंगना!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।