Akshay Kumar on Action Movies: “पहले जैसा नहीं रहा एक्शन” –अक्षय कुमार की तीखी प्रतिक्रिया!

akshay-kumar-on-action-movies-real-vs-vfx-statement

Akshay Kumar on Action Movies: “पहले जैसा नहीं रहा एक्शन” –अक्षय कुमार की तीखी प्रतिक्रिया!

akshay kumar on action movies “पहले जैसा नहीं रहा एक्शन” –अक्षय कुमार की तीखी प्रतिक्रिया

Akshay Kumar on Action Movies: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' पोस्टपोन हो गई है। इसी बीच एक्टर अक्षय कुमार का एक्शन फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान एक्शन फिल्म को लेकर कहा कि- 'पहले फिल्मों में जो एक्शन हुआ करते थे, वो काफी असली लगा करते थे। आजकल एक्शन को ज्यादातर स्क्रीन और सॉफ्टवेयर के जरिए डिजाइन किया जाता है।'

एक्शन फिल्म पर भड़के खिलाड़ी कुमार

एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म के एक्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि- 'पहले फिल्मों में जो एक्शन हुआ करते थे, वो काफी असली लगा करते थे। लेकिन आजकल के दौर में बन रही ज्यादातर मूवीज में एक्शन के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाता है, जिससे कुछ भी रियल नहीं लगता है।

उन्होंने आगे कहा कि-

“आजकल जिस तरह से एक्शन फिल्में बन रही हैं, उनमें बहुत बड़ा फर्क आ गया है। पहले एक्शन असली होता था, लेकिन अब सब कुछ VFX से किया जाता है। इसमें मजा नहीं आता, क्योंकि ये नकली लगता है। मैं एक ऐसी फिल्म बनाना चाहता हूं जो असली हो।

उदाहरण के लिए, अगर मैं कूद रहा हूं, तो मैं सच में कूद रहा हूं, न कि उसके लिए VFX का इस्तेमाल कर रहा हूं या अगर मैं किक मार रहा हूं, तो मैं सच में किक मार रहा हूं, ऐसा नहीं कि 15 लोग मुझे लोगों को किक मारने में मदद कर रहे हैं। मैं बिना VFX के इस्तेमाल के एक एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं।”

AI को लेकर की बात

खिलाड़ी कुमार ने AI को लेकर कहा कि- “मैं ये बात AI के जमाने में कह रहा हूं और लोग चाहें तो कुछ भी सोच सकते हैं, लेकिन मैं एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाना चाहता हूं जो सचमुच की एक्शन फिल्म हो। दर्शक ये महसूस कर सकें कि इसमें कितनी मेहनत लगी है – ठीक वैसे नहीं, जैसे AI या कंप्यूटर की मदद से की गई मेहनत में होता है।”

अक्षय कुमार का वर्कफ्रंट

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म भूत बंगला में नजर आएंगे, जो कि 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण बालाजी टेलीफिल्मस और केप ऑफ गुड फिल्म्स ने किया है। पहले यह फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई।

इसके अलावा अक्षय कुमार के पास ‘वेलकम टू जंगल’ भी है, जो 26 जून को रिलीज होगी। वहीं, वह हेरा फेरी 3, गोलमाल 5 और हैवान जैसी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

  Also Read- Dhurandhar 2 Box Office Collection: धुरंधर 2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 6वीं इंडियन फिल्म!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।