आंचल खुराना का खुलासा

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

By : हेमा गुप्ता
संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

एक्ट्रेस संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने बताया इंडस्ट्री का काला सच!

Aanchal Khurana Statement: 'कुमकुम भाग्य' की फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को सुसाइड कर लिए। इसके बाद से पूरे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच 'सपने सुहाने लड़पन' की फेम एक्ट्रेस आंचल खुराना ने संचिता के मौत पर दुख जताया साथ ही टीवी इंडस्ट्री में किए जा रहे टॉर्चर और दबाव के बारे में खुलासा किया है।

आंचल खुराना ने किया चौकाने वाला खुलासा

संचिता के निधन के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को किस तरह से टॉर्चर किया जाता है। उन पर किस तरह दबाव बनाया जाता है। इसका  खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि-  'जहां चैनल्स TRP के पीछे भागते हैं, प्रोड्यूसर्स लागत कम करने पर ध्यान देते हैं और दर्शक मनोरंजन चाहते हैं, वहीं बहुत कम लोग एक्टर्स की चुनौतियों के बारे में सोचते हैं। एक्टर्स को छोटी-छोटी वजहों से रिप्लेस कर दिया जाता है। चाहे वह अपनी आत्म-सम्मान के लिए आवाज उठाना हो, असहमति होना हो, समझौता करने से इनकार करना हो या बस पसंद से बाहर हो जाना हो।'


एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- 

'कई बार काम पाने के लिए आपके ऊपर दबाव बनाया जाता है, और ऐसा न करने पर करियर खत्म करने की धमकी मिलती है। आचंल ने कहा कि - हम हर सुबह उम्मीद के साथ ऑडिशन देते हैं और रात को रिजेक्शन के गम के साथ सोते हैं।' 

'लोग अक्सर एक्टर को मजबूत बने रहने की सलाह तो देते हैं, लेकिन कोई ये नही बताता की कब तक स्ट्रांग रहना है। इसके बाद उन्होंने चैनल और कुछ प्रोड्यूसर्स की ओर इशारा करते हुए उन्हें 'स्वार्थी' बताया और कहा कि- 'ये लोग अपनी प्रॉफिट और बेनिफिट के आगे किसी की भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं।'

आंचल की एक्टर्स से की अपील

एक्ट्रेस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि- ' जब भी आपको लगें कि अब कुछ नहीं हो रहा सब कुछ खत्म हो गया है, तो सुसाइड जैसा कदम उठाने के बजाय अपने घर वापस चले जाएं।' 

उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि - जैसा कि मैंने किया। मैं अभी अपने घर में अपने मम्मी-पापा के पास हूं, क्योंकि मैं भी बहुत प्रेशर में थी, स्ट्रेस में थी। अकेले डिप्रेशन खा जाएगा और भरोसा करो न प्राड्यूसर काम आएगा न चैनल काम आएगा। क्योकि ये लोग बहुत सेल्फिस लोग हैं। प्लीज अपने फैमिली के आस-पास रहिए। 

14 जून को संचिता ने किया सुसाइड

कुमकुम भाग्य सीरियल की फेम 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून रविवार को अपने घर में सीलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनका शव फंदे में लटका मिला, जिस समय एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया उनके घर पर कोई नही था। 

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि- ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’
 

संबंधित सामग्री

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर में कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या: घर में फंदे पर मिली, मां-बहन लौटे तो अंदर से बंद था दरवाजा

इंदौर के तेजाजी नगर में 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा निकिता ने आत्महत्या कर ली। परिवार के बाहर होने पर घर में अकेली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर IT कर्मी ने दी जान, सुसाइड नोट में संपत्ति विवाद का जिक्र

कानपुर में IT कर्मचारी रवि दीक्षित ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने संपत्ति विवाद में अपनी बड़ी बहन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया।

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर हाइट्स में छात्रा ने सुसाइड किया:10वीं मंजिल से लगाई छलांग, BA फाइनल में कर रही थी पढ़ाई

जालंधर में BA की छात्रा महकप्रीत कौर ने 10वीं मंजिल से छलांग लगाई। परिवार के अनुसार, वह डिप्रेशन का इलाज करा रही थी। पुलिस सुसाइड की जांच कर रही है।

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना लक्षण के होता है, जिसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। लेख में तेज सिरदर्द, चक्कर, धुंधली नजर जैसे लक्षणों की जानकारी दी गई है।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026