त्रासदी में एक परिवार का अंत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक युवक की आत्महत्या की कोशिश के दौरान उसके पिता और मां ने भी जान गंवा दी।

By : रोहन उमक
बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

बेटे को बचाने दौड़े पिता, दोनों पहाड़ से गिरे; सदमे में मां ने भी लगाई छलांग, परिवार के तीन लोगों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां आत्महत्या की कोशिश कर रहे 18 वर्षीय युवक को बचाने की कोशिश में उसके पिता भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। बेटे और पति को अपनी आंखों के सामने गिरता देख मां सदमे में आ गईं और उन्होंने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। देखते ही देखते एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तीनों को एक के बाद एक पहाड़ी से नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

युवक का खाई से कूदते हुए वीडियो का दृश्य

तीन घंटे तक युवक को समझाते रहे लोग

बताया जा रहा है कि पूरा परिवार देवलाई का रहने वाला था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे युवक अपने परिवार के साथ पहाड़ी के किनारे पहुंचा और आत्महत्या करने की बात कहने लगा।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने करीब तीन घंटे तक उसे समझाने की कोशिश की। उसकी मां समेत अन्य लोग लगातार उससे ऐसा कदम नहीं उठाने की अपील करते रहे। लोगों ने उसे उसके भविष्य और माता-पिता के बारे में सोचने के लिए कहा।

लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह बार-बार यही कहता रहा कि उसे मरना है। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो स्थिति बेहद गंभीर हो गई।

अचानक पहाड़ी से कूद गया युवक

घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कुछ लोग युवक को समझाते और उसे रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। लोग उसे पीछे हटने के लिए कह रहे थे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

अचानक युवक ने पहाड़ी से छलांग लगा दी। उसके इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

बेटे को पकड़ने की कोशिश में पिता भी गिरे

युवक के पिता शुरुआत में नीचे से ही उसे दूर हटने के लिए आवाज लगाते रहे। हालांकि, घटना के अंतिम 15-20 मिनट में वह भी पहाड़ी के ऊपर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों को लगा कि शायद वह बेटे को समझाकर वापस ले आएंगे।

घटनास्थल की एक तस्वीर

लेकिन युवक के छलांग लगाने के बाद पिता ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए। देखते ही देखते पिता-पुत्र दोनों की जान चली गई।

पति और बेटे को गिरता देख मां ने भी लगा दी छलांग

इस घटना का सबसे दर्दनाक पहलू इसके बाद सामने आया। अपने पति और बेटे को आंखों के सामने पहाड़ी से नीचे गिरता देख मां सदमे में आ गईं। उन्होंने भी उसी पेड़ के पास से पहाड़ी से छलांग लगा दी, जहां से युवक ने छलांग लगाई थी।

नीचे मौजूद लोग लगातार उन्हें रोकने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन कुछ ही क्षणों में वह भी नीचे गिर गईं। इस तरह कुछ ही देर में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक ने इतना बड़ा कदम उठाने का फैसला क्यों किया।

संबंधित सामग्री

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

भंडारा सड़क दुर्घटना पर CM विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना

महाराष्ट्र के नागपुर-रायपुर राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुख व्यक्त किया।

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

मराठी बोलने से इनकार पर संजय दत्त की माफी, मंत्री को किया फोन: बोले- अच्छी मराठी आती है, मजाक था

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने मराठी भाषा पर दिए गए अपने बयान के लिए माफी मांगी है, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे।

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े, FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे से मांगी मदद

बिपाशा बसु ने दावा किया कि नए प्रोटीन पाउडर के डिब्बे में कीड़े मिले। उन्होंने महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर मामले में दखल देने की अपील की।

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की टक्कर, 3 बच्चों समेत 8 की मौत

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 3 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र में भीषण हादसा,ट्रक-बोलेरो की भिड़ंत में 3 बच्चों समेत 8 की मौत:रायपुर से नागपुर जाते वक्त हादसा

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में ट्रक और वैन की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और 3 घायल हुए। हादसा नागपुर-रायपुर हाइवे पर हुआ।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026