Dhurandhar 2 Teaser Release: 'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक वायरल!

dhurandhar-2-teaser-release-ranveer-singh-look

Dhurandhar 2 Teaser Release: 'धुरंधर 2' का धमाकेदार टीजर रिलीज, रणवीर सिंह का खौफनाक लुक वायरल!

dhurandhar 2 teaser release धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज रणवीर सिंह का खौफनाक लुक वायरल

बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म 'धुरंधर' काफी फेमस हुई और कलेक्शन भी अच्छा खासा किया और अब फिल्म के दूसरे पार्ट 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस 1 मिनट 12 सेकेंड के टीजर में रणवीर का एक अलग रुप दिखाया गया है, जहां पिछले पार्ट में रणवीर सिंह के लंबे बाल, घनी डाढ़ी थी, वहीं इसमें उन्हें यंग लड़के की तरह दिखाया जाएगा।

Dhurandhar 2 Teaser Release: पहला टीजर जारी

धुरंधर के रिलीज होने के 60 दिनों के बाद मेकर्स ने अपने फैंस को गिफ्ट दे दिया। फिल्म का धुरंधर 2 का पहला टीजर 3 फरवरी यानी की आज 12:12 बजे रिलीज किया गया है। यूट्यूब पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - "ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।"

Dhurandhar 2 Teaser Release: कैसा है टीजर?

टीजर की शरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है, जिसमें वो छोटे बाल , हाथ में बंदूक लिए हुए नजर आते हैं। इस टीजर में रणवीर सिंह के रोल जसकीरत सिंह रंगी को बदलकर हमजा किया गया। यह बदलाव देखकर लग रह है। या तो इसमें जसकीरत सिंह रंगी के अतीत की कहानी बताएगा। या फिर हमजा को देश के लिए अपनी पहचान दांव पर लगाकर खतरनाक गैंग्स के बीच घुसना पड़ता है। शुरुआत से लेकर अंत तक टीजर में वायलेंस और एक्शन देखने को मिलता है। टीजर के अंत में रणवरी सिंह एक दमदार डायलॉग बोलते हैं- 'ये नया हिंदुस्तान है… ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।'

फिल्म का पोस्टर भी किया जारी

धुरंधर 2 के रिलीज से पहले मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रणवीर सिंह का खून से सना खौफनाक रुप देखने को मिलता है। पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

धुरंधर का भारत में कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए 32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए 33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए
फिल्म की स्टार कॉस्ट
टीजर में रणवीर सिंह के साथ - साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिली। धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।   Also Read- Golmaal 5 Film update: कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में इस एक्टर ने की एंट्री!

संबंधित सामग्री

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

सनातन

गुप्त नवरात्रि का आज तीसरा दिन, माँ चंद्रघंटा को इस मंत्र के साथ लगाएं यह खास भोग, दूर होगी आर्थिक तंगी

आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। विशेष मंत्र और भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर हो सकती है।

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

देश-विदेश

भारत में कोरोना रिटर्न! 4 मौतों और 12 नए केस से हड़कंप, क्या मास्क पहनने का वक्त आ गया, अब कितना बड़ा खतरा?

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मामलों और 4 मौतों के साथ, भारत में कोरोना की वापसी हुई है। क्या फिर से मास्क पहनने का समय आ गया है?

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

देश-विदेश

पुरी रथयात्रा में अबतक दो श्रद्धालुओं की मौत,सरकार बोली- भगदड़ नहीं, बीमारी से जान गई; आज फिर शुरू होगी यात्रा

ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में रथयात्रा के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सरकार का कहना है कि मौतें भगदड़ के कारण नहीं, बल्कि बीमारी के कारण हुईं।

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

राज्य

कोहेफिजा थाने के टू-आईसी केजी शुक्ला निलंबित:अवैध गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप,भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायत

भोपाल के कोहेफिजा थाने में टू-आईसी के.जी. शुक्ला को भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप में निलंबित किया गया है। विभागीय जांच जारी है।

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

राज्य

MP में 9 दिन बाद भारी बारिश का अलर्ट: बालाघाट-डिंडौरी में हेवी रेन की चेतावनी, मानसून फिर होगा एक्टिव

मध्य प्रदेश में नौ दिनों के बाद भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। IMD ने भोपाल, बालाघाट और डिंडौरी में अलर्ट जारी किया है।