Deepika Walk of Fame 2025: वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण!

deepika-padukone-walk-of-fame-first-indian-actress

Deepika Walk of Fame 2025: वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण!

deepika walk of fame 2025 वॉक ऑफ फेम पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनीं दीपिका पादुकोण

Read More: Ramayana Film 1st Teaser: रणबीर कपूर और यश के लुक ने जीता दर्शको का दिल, टीजर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट!

हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने की घोषणा...

2 जुलाई को हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने आधिकारिक तौर पर इंस्टाग्राम पर 2026 के वॉक ऑफ फेम अवॉर्ड्स की लिस्ट जारी की। पोस्ट में लिखा गया कि - “मोशन पिक्चर्स, टेलीविजन, लाइव थियेटर/परफॉर्मेंस, रेडियो, रिकॉर्डिंग और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कैटेगरी में एंटरटेनमेंट प्रोफेशनल्स के नए ग्रुप को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार के लिए चुना गया है। हमें 2026 वॉक ऑफ फेम क्लास में आपका स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है।”

दीपिका को Motion Pictures कैटेगरी में चुना गया है।

दीपिका पादुकोण के साथ 2026 हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम सम्मान के लिए जिन अंतरराष्ट्रीय सितारों को चुना गया है, उनमें टिमोथी चालमेट, रेचल मैकएडम्स, डेमी मूर, स्टेनली टुची, रामी मालेक और एमिली ब्लंट जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं। यह चयन ग्लोबल टैलेंट को पहचान देने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनोरंजन जगत में किए गए उनके योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

क्या है हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम?

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां 2,800 से ज्यादा सेलेब्रिटीज के नाम सितारों के रूप में सड़क पर दर्ज किए जा चुके हैं। यह लोकेशन दुनियाभर के टूरिस्ट्स के लिए एक प्रमुख आकर्षण है। इस सम्मान को हासिल करना किसी भी कलाकार के लिए प्रतिष्ठा की सबसे बड़ी मिसाल मानी जाती है।

ग्लोबल आइकन के रूप में दीपिका का प्रभाव...

दीपिका पादुकोण का अंतरराष्ट्रीय कद किसी से छिपा नहीं है - 1. 2017 में हॉलीवुड डेब्यू किया फिल्म ‘XXX: Return of Xander Cage’ से। 2. 2018 में टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल। 3. TIME100 Impact Award की विजेता। 4. 2022 FIFA World Cup Final में ट्रॉफी अनवील करने वाली पहली भारतीय बनीं। 5. Louis Vuitton और Cartier जैसी ग्लोबल ब्रांड्स की ग्लोबल एंबेसडर हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

फिल्मों में जल्द करेंगी वापसी...

मां बनने के बाद से दीपिका बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वो शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ फिल्म 'King' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वो एटली की अपकमिंग फिल्म AA22xA6 में भी दमदार रोल में दिखाई देंगी।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।