Kawardha Murder Case

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

In Kawardha, Chhattisgarh, a man's mutilated body was found in a sack in a field, leading to the arrest of a woman, her husband, and brother-in-law.

By : हेमा गुप्ता
युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

Kawardha Murder Case: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के सोंढा गांव में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। खेत में बंद बोरी से युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने एक महिला, उसके पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि, युवक लंबे समय से महिला को आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करता था और जबरदस्ती उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए फोर्स करता था।

युवक ने फिर किया ब्लैकमेल तो महिला ने की हत्या

28 मई 2026 की रात युवक कोमल वर्मा (23 वर्ष) ने मंदाकिनी वर्मा पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। परेशान मंदाकिनी ने उसे अपने घर बुलाया। घर पहुंचने पर मंदाकिनी ने सरिया मोड़ने वाले भारी पाने से युवक के सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान मंदाकिनी के पति रामस्नेही वर्मा भी जाग गए। दोनों ने मिलकर कोमल वर्मा की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को घर में छिपाकर रखा।

इस तरह शव को लगाया ठिकाने

29 मई को रामस्नेही ने अपने भाई रूपेश वर्मा की मदद ली। तीनों ने शव को बोरी में भरकर ट्रैक्टर से सोंढा गांव के खेत में फेंक दिया। शव के दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

ग्रामीणों को खेत से बदबू आ रही थी, इसके बाद उन्हें कुछ गड़बड़ होने की आशंका हुई। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब खेत पहुंची। वहां एक बोरी पड़ी मिली। जब बोरी खोलकर देखा तो उसमें शव  मिला। पुलिस ने कोमल की गुमशुदगी रिपोर्ट, कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की। जांच में मंदाकिनी वर्मा के साथ युवक की लगातार बातचीत सामने आई। 

पूछताछ करने पर महिला ने किया हत्या का खुलासा

पूछताछ में मंदाकिनी ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने बैहरसरी गांव निवासी मंदाकिनी वर्मा, उसके पति रामस्नेही वर्मा और देवर रूपेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों पर हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

संबंधित सामग्री

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

शोपियां में 6 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड और हिजबुल के पोस्टर बरामद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने आतंकी मददगारों सहित कई गिरफ्तारियां कीं, हथियार और विस्फोटक बरामद किए।

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

साय सरकार का राखी से पहले बड़ा तोहफा, महतारी वंदन की किस्त आज

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी की, जिससे 67 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता मिलेगी।

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, संदिग्ध IED और हथियार बरामद

चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास IED और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर आतंकी गतिविधि की जांच शुरू की गई।

भोपाल में  5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 5वीं की छात्रा से दुष्कर्म, 52 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

भोपाल में 12 वर्षीय छात्रा के साथ 52 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म की घटना। आरोपी ने बच्ची को धमकाया भी था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026