इंदौर के रघुवंशी हत्याकांड में मां की उम्मीदों में बदलाव

रघुवंशी हत्याकांड फिर चर्चा में

इंदौर के रघुवंशी हत्याकांड में मां की उम्मीदों में बदलाव

इंदौर का रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है, जहां राजा की मां उमा ने अब अदालत से न्याय की उम्मीद जताई है।

इंदौर के रघुवंशी हत्याकांड में मां की उम्मीदों में बदलाव

इंदौर में बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। इस बार वजह बनी है, राजा की मां उमा रघुवंशी का बदला हुआ रुख। जिस अदालत के फैसले पर उन्होंने पहले सवाल उठाए थे, अब उसी न्यायालय से उन्हें इंसाफ की उम्मीद नजर आ रही है।

बता दें कि जब सोनम रघुवंशी को जमानत मिली थी, तब उमा रघुवंशी ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि “कानून अंधा होता है ये सुना था, लेकिन अब देख भी लिया।” उस समय उन्होंने न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। लेकिन अब मां का रुख बदल गया है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा है कि सोनम को फिर से जेल जाना पड़ेगा और अदालत उसे सजा देगी। उन्होंने सीधे जज से अपील की और कहा कि “पुलिस से चूक हुई है, लेकिन आपसे कोई गलती नहीं होगी। हमें आप पर पूरा भरोसा है।”

'सोनम इंदौर में मुंह दिखाने लायक नहीं'

उमा रघुवंशी ने यह भी मांग की कि इस मामले में जिन अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उन्हें जमानत नहीं मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि यदि आरोप गंभीर हैं तो सभी के साथ सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनम अब इंदौर में मुंह दिखाने लायक नहीं रही है और रघुवंशी समाज के साथ-साथ आम जनता में भी भारी नाराजगी है। उनके अनुसार, “ऐसे हालात में वह कभी इंदौर नहीं आएगी।”

भावुक हुई राजा की मां

इस दौरान मां भावुक भी हो गईं। उन्होंने याद करते हुए बताया कि पिछले साल 2 मई को ही राजा और सोनम शादी की शॉपिंग के लिए साथ गए थे। आज वही दिन उनके लिए दर्द और न्याय की लड़ाई की याद लेकर आया है। उन्होंने कहा कि अब तक वह अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पाई हैं, जिसका उन्हें गहरा दुख है।

सोनम के परिवार पर भी सवाल

उमा रघुवंशी ने सोनम के परिवार पर भी सवाल उठाए और कहा कि उसके पिता को अपनी बेटी से पूछना चाहिए कि आखिर राजा की हत्या क्यों करवाई गई। अब इस पूरे मामले में एक बार फिर अदालत की भूमिका सबसे अहम हो गई है। इंदौर की जनता और परिवार की नजरें अब न्यायालय के अगले फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह तय होगा कि इस केस में आगे क्या मोड़ आता है।b

संबंधित सामग्री

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

राज्य

सरकारी फार्मासिस्ट के घर करोड़ों की संपत्ति! EOW की जांच में बड़े खुलासे

इंदौर के MYH अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश गौरखे की संपत्ति उनकी वैध आय से 108% अधिक पाई गई, EOW ने जांच शुरू की।

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

देश-विदेश

गाड़ी का बीमा नहीं तो मिलेगा पेट्रोल... सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

बिना बीमा के वाहनों को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल नहीं मिलेगा, नई गाड़ियों के लिए थर्ड-पार्टी बीमा की अवधि बढ़ाई गई।

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

देश-विदेश

Deepfake विवाद में नितिन गडकरी को बड़ी राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिए तस्वीरें हटाने के निर्देश

महाराष्ट्र हाई कोर्ट ने नितिन गडकरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए डीपफेक वीडियो और AI तस्वीरों को हटाने का आदेश दिया है।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

राज्य

राज्यसभा चुनाव को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती, भाजपा के तीन सांसदों को नोटिस

मध्य प्रदेश के तीन भाजपा सांसदों को जबलपुर हाईकोर्ट से नोटिस मिला है, जुड़ा है मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्दीकरण से।