Punjabi Singer Inder Kaur Murdered

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

Inder Kaur, a popular Punjabi singer, was found dead in a canal, days after being kidnapped at gunpoint. The police are investigating the case.

By : हेमा गुप्ता
पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

Punjabi Singer Inder Kaur Murder: पंजाब की फेमस सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर (29) की हत्या का मामला सामने आया है। 18 मई सोमवार को सिंगर का शव नीलो नहर से बरामद किया गया। 

बताया जा रहा है कि,  करीब 6 दिन पहले इंदर कौर को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया गया था, जिसके बाद से परिवार लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।

घटना की सूचना पुलिस को दी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाोश कर रही है। साथ ही मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

सूत्रो के मुताबिक, इंदर कौर के माता-पिता और दो भाई कोरिया में रहते हैं, जबकि उसका एक भाई लुधियाना के जमालपुर इलाके में रहता है। 

परिवार का आरोप

सिंगर के परिजनों ने मोगा निवासी एक युवक पर आरोप लगाया है कि युवक इंदर पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन जब इंदर ने शादी से मना कर दिया। इस वजह से आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया। 

परिवार का कहना है कि- 'आरोपी ने हत्या की साजिश पहले से रची हुई थी और वह इसी इरादे से कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दोबारा नेपाल के रास्ते कनाडा फरार हो गया।'

इंस्टाग्राम पर आरोपी से हुई थी दोस्ती

परिवार के मुताबिक, करीब तीन साल पहले इंदर कौर की दोस्ती आरोपी से इंस्टाग्राम पर हुई थी। लेकिन फिर बाद में पता चला कि, आरोपी शादीसुदा है और उसका बच्चा भी है। इसके बाद इंदर उससे दूर हो गई। और शादी करने से मना कर दिया। 

रिश्तेदार और पूर्व पार्षद जसपाल सिंह ग्यासपुरा का बयान

उन्होंने बताया कि- 'सुखविंदर और इंदर की दोस्ती करीब 5-6 साल पुरानी थी। 13 जनवरी को इंदर के जन्मदिन पर भी सुखविंदर आया था। मार्च में उसने इंदर से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में कहने लगा कि कुछ समय बाद शादी करेंगे। बाद में परिवार को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सुखविंदर कनाडा के कैलगरी में रहता है और वहां का PR होल्डर है। उसकी उम्र 37 साल है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। जसपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सुखविंदर ने ही इंदर की हत्या की है।'

उन्होंने कहा कि-

'पुलिस ने कार और शव दोनों बरामद कर लिए हैं, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। किडनैपिंग वाली बात नहीं है। सुखविंदर ने कहा कि वो विदेश जा रहा है, तो इंदर उसे अपनी कार से छोड़ने जा रही थी। रास्ते में दोनों में क्या हुआ पता नहीं और उसने उसकी हत्या कर दी।'


ASP का बयान 

ASP इंद्रजीत बोपाराय ने बताया कि- 'जमालपुर थाने सिंगर भाई जोतइंदर सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था कि उसकी बहन को सुखविंदर सिंह ने गनपॉइंट पर अपने साथियों के साथ किडनैप कर लिया। जब इस मामले की जांच की तो नीलो नहर में कल लड़की की कार मिली, इसके बाद आज (19 मई) उसकी लाश मिल गई है। इस मामले में धाराओं को बढ़ाया जाएगा। गनपॉइंट पर किडनैप किया या नहीं इसकी जांच की जा रही है। सुखविंदर सिंह अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है। सुखविंदर सिंह एनआरआई है।'

 

संबंधित सामग्री

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

देवास में 18 साल की सुनीता की संदिग्ध मौत: तालाब में मिला शव, 20-20 किलो के पत्थर बंधे थे

मध्य प्रदेश के देवास में 18 वर्षीय सुनीता का शव तालाब से मिला, पत्थरों से बंधा हुआ। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच जारी।

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

उत्तराखंड में रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने 15 मिनट में दो बहनों को मारी गोली, जीजा भी घायल

रक्षाबंधन से पहले भाई ने अपनी दो बहनों की हत्या की और जीजा को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, चरित्र शंका और संपत्ति विवाद जांच के अंतर्गत हैं।

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के मॉल में डिलीवरी बॉय से मारपीट, वीडियो आया सामने, पार्सल डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद

भोपाल के आशिमा मॉल में डिलीवरी बॉय रोहित वर्मा के साथ फरहीन खान और तीन अन्य लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने FIR दर्ज की और जांच शुरू की है।

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल में रात के समय फायरिंग से दहशत, पुलिस जांच में जुटी,FIR में देरी का आरोप

भोपाल के कजलीखेड़ा में देर रात फायरिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और जांच में व्यस्त है।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026