भरे बाजार में खिलाड़ी की हत्या: नवांशहर में ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया गया न...

पंजाब में खिलाड़ी की हत्या

भरे बाजार में खिलाड़ी की हत्या: नवांशहर में ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया गया निशान सिंह, इलाके में दहशत

पंजाब के नवांशहर में अज्ञात हमलावरों ने युवा खिलाड़ी निशान सिंह की भरे बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने जांच शुरू की।

भरे बाजार में खिलाड़ी की हत्या नवांशहर में ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया गया निशान सिंह इलाके में दहशत

भरे बाजार में खिलाड़ी की हत्या: नवांशहर में ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी किया गया निशान सिंह, इलाके में दहशत | None

पंजाब में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नवांशहर जिले के औड़ कस्बे में शुक्रवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात हमलावरों ने एक युवा खिलाड़ी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। भरे बाजार में हुई इस वारदात ने न केवल स्थानीय लोगों को दहला दिया, बल्कि कानून-व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान घूमार मोहल्ला निवासी निशान सिंह उर्फ मोनी के रूप में हुई है। वह एक खिलाड़ी था और अक्सर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया तथा कनाडा की यात्राएं करता रहता था। परिवार में वह अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

बाबा धर्मगीर मंदिर के पास हुई वारदात

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे निशान सिंह बाबा धर्मगीर मंदिर के पास अपने परिचितों से बातचीत कर रहा था। इसके बाद वह पास की एक रेहड़ी पर गोलगप्पे खाने पहुंचा। जैसे ही वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर जाने लगा, तभी वहां पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे और शरीर को लोई से ढक रखा था। अचानक हुई फायरिंग से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। निशान सिंह को सात से आठ गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई जिंदगी की डोर

प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और परिचित उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार, उसके एक भाई का पहले ही निधन हो चुका था और अब निशान सिंह ही परिवार का सहारा था। परिवार उसकी शादी की तैयारियों में भी जुटा हुआ था।

पुराने हमले और धमकियों के एंगल पर जांच

सूत्रों के अनुसार, कुछ महीने पहले एक जिम में भी निशान सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसे गोली लगी थी। हालांकि उस समय उसकी जान बच गई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही थीं। पुलिस अब इस पुराने विवाद और संभावित रंजिश के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। जांच टीम ने घटनास्थल से गोलियों के खोल और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं। पुलिस आसपास के बाजार और बस स्टैंड क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

बागेश्वर धाम से जुड़े गोलीकांड में नया मोड़: घायल किसान ने लगाए गंभीर आरोप, ग्वालियर में चल रहा इलाज

राज्य

बागेश्वर धाम से जुड़े गोलीकांड में नया मोड़: घायल किसान ने लगाए गंभीर आरोप, ग्वालियर में चल रहा इलाज

छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के नजदीक किसान पर हमला हुआ; ग्वालियर में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी।

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

राज्य

मुरैना में सनसनीखेज वारदात: स्कूल के बाहर से 4 साल के मासूम का अपहरण, स्कूटी सवार दो युवक CCTV में कैद

मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में 4 साल के कार्तिकेय राजपूत का स्कूल के बाहर से अपहरण हो गया। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राज्य

मसूरी-देहरादून मार्ग पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

मसूरी-देहरादून रोड पर 22 वर्षीय सुमित पाल का शव मिला। सुमित 10 जुलाई से लापता था। पुलिस जांच में जुटी है।

भितरवार में उप प्रबंधक की पत्नी ने लगाई फांसी, बेटी ने खिड़की से देखा शव; कई वर्षों से माइग्रेन से थीं पीड़ित

राज्य

भितरवार में उप प्रबंधक की पत्नी ने लगाई फांसी, बेटी ने खिड़की से देखा शव; कई वर्षों से माइग्रेन से थीं पीड़ित

ग्वालियर की कविता राजपूत ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच शुरू की, माइग्रेन से पीड़ित थीं।

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

राज्य

दो अलग अलग हादसो में एक युवक की गई जान तो दूसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग 

बिलासपुर और मस्तूरी में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी है।