भारी बारिश से UP में जनहानि

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

CM योगी ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और आकाशीय बिजली के कारण हुई जनहानि का संज्ञान लिया, प्रभावितों को त्वरित मुआवजा देने के निर्देश दिए।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और बिजली, CM योगी का आदेश - 24 घंटे में पीड़ितों को दिया जाए मुआवजा

भारी बारिश से UP में जनहानि

UP में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि का CM योगी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने शासन-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया। अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली की वजह से जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का त्वरित आकलन कर प्रभावितों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने का निर्देश दिया। 

CM योगी की जनता से अपील

इसके साथ ही कहा कि अधिकारी प्रभावित परिवारों से लगातार संपर्क साधे हुए है। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि राहत और बचाव कार्यों में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। CM योगी ने जनता से अपील की है कि आकाशीय बिजली चमकने या खराब मौसम की वजह से लोग अनावश्यक रूप से घरों के बाहर न आएं। नदियों, तालाबों और जलाशयों के आसपास स्नान करने वक्त खास सतर्कता बरतने को कहा।

सतर्कता बढ़ाने की सलाह 

मौसम विभाग ने इन जिलों में ज्यादा बारिश और बिजली गिरने की आशंका जाहिर की है। इसके लिए सतर्कता बढ़ाने की सलाह दी गई। इन जगहों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। यह हैं आगरा, अलीगढ़, अमेठी, औरैया, अयोध्या, बागपत, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर, चित्रकूट, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गौतम बुद्ध नगर गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़ जिले। इन जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सरकार ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। 

CM योगी ने जताया दुख

CM योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ जिले में एक घर गिरने से 6 लोगों की मौत पर गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने मौत पर गहरा दुख जताया। CM योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा - जनपद प्रतापगढ़ में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। दरअसल, प्रतापगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के महोली इलाके में गुरुवार को तड़के भारी बारिश के बीच करीब 100 साल पुराने घर के ढहने से एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं कई अन्य घायल हो गए है।

संबंधित सामग्री

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

उत्तर प्रदेश ने डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए एक लाख किसानों की संख्या पार कर देश में पहला स्थान हासिल किया है।

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा की सराहना की और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उप्र के भदोही जिले को अब ‘संत रविदास नगर भदोही’ के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर भदोही' किया गया। इस दौरान 1,340 करोड़ रुपये की 112 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

योगी सरकार में एक और महत्वपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ पूरी

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 पदों के लिए भर्ती के अंतिम परिणाम जारी किए गए। अभ्यर्थी अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4.60 लाख छात्रों के खातों में 148 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, ताकि धन के अभाव में कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर