12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

हत्या में बड़ा खुलासा

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी, कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

प्रयागराज में एक कारोबारी परिवार के चार सदस्यों की हत्या के मामले में आरोपी सनी गुप्ता ने जुर्म कबूला है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से उसे पकड़ा।

12 घंटे लाशों के साथ रहा आरोपी कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा

कारोबारी परिवार के हत्याकांड में बड़ा खुलासा |

प्रयागराज में करोड़पति कारोबारी परिवार के 4 लोगों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या में शामिल सनी गुप्ता 12 घंटे लाशों के साथ रहा। रातभर उसने हर सबूत मिटाने की कोशिश की। फर्श पर फैला खून साफ किया। चारों शवों के चेहरों पर टॉयलेट क्लीनर डाला। फिर लाशों को रजाई-गद्दे ओढ़ दिए, ताकि बदबू न आए। हत्याकांड के बाद वह अपने घर जाकर आराम से सो गया। पुलिस ने 150 CCTV कैमरों की फुटेज देखीं और सनी गुप्ता को पकड़ लिया।

क्या आया PM रिपोर्ट में 

इधर, बुधवार देर शाम कारोबारी परिवार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई। बहन के सिर की एक हड्डी टूटी मिली, जबकि पिता और मां के सिर की करीब 10-10 हड्डियां टूटी हुई थीं। बेटे को मां-बाप से इतनी नफरत थी कि जब तक उनकी मौत नहीं हो गई, तब तक उन पर वार किया गया। 

क्या है पूरा कहानी?

कहानी की शुरुआत 31 मई देर शाम को हुई। कारोबारी का बेटा अभिषेक और आरोपी सनी ने साथ बैठकर बीयर पी। फिर पहले बहन को मारा, फिर मां-बाप की हत्या कर दी। वारदात के बाद डेढ़ करोड़ रुपए के गहने लूटे, लेकिन बंटवारे को लेकर झगड़ा हो गया और सनी ने अभिषेक को भी मार डाला। पोस्टमॉर्टम में अभिषेक के शरीर पर 12 जगह चोटों के निशान मिले है। मीडिया के सामने आरोपी ने जुर्म कबूल किया। लेकिन उसके चेहरे पर शिकन नहीं थी। कहा- जो अपने मां-बाप का नहीं हुआ, वो मेरा क्या होता, इसलिए मार डाला। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर 2 दरोगा भी सस्पेंड कर दिए गए।

संबंधित सामग्री

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

जुर्म गाथा

भिंड: प्रेम प्रसंग में आड़े आई मासूम की माँ ने की हत्या, 45 दिन बाद मेडिकल रिपोर्ट से खुला राज

मध्य प्रदेश के भिंड में छह वर्षीय बच्ची की मौत अब हत्या का मामला बन गई है। मां और उसके प्रेमी पर हत्या के आरोप लगे हैं।

भिलाई में चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़, सहेली से भी मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

राज्य

भिलाई में चाय पी रही छात्रा से छेड़छाड़, सहेली से भी मारपीट, CCTV में कैद हुई वारदात

भिलाई में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई, जिसमें आरोपी युवक ने छात्रा को जबरन किस किया और सहेली से मारपीट की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

राज्य

भीलवाड़ा में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, जीजा ने साली को गोली मारकर की हत्या; आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

भीलवाड़ा में पारिवारिक कलह के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी साली को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में लिया।