‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मौत की गुत्थी

‘पापा, नहीं ले गए तो ये मार देंगे’: ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस गंभीरता से लगी हुई है, परिवार आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जता रहा है।

‘पापा नहीं ले गए तो ये मार देंगे’ ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ पलक रजक की संदिग्ध मौत जांच में जुटी पुलिस

ग्वालियर में 21 वर्षीय पलक रजक की संदिग्ध मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर ‘इंस्टाग्राम क्वीन’ के नाम से पहचान बनाने वाली पलक का शव 12 मई की शाम मुरार थाना क्षेत्र के सुरैयापुरा स्थित घर में मिला था। घटना के बाद से ही यह मामला आत्महत्या और हत्या के बीच उलझा हुआ है, जिसकी जांच पुलिस गंभीरता से कर रही है।

अगले महीने उसका जन्मदिन आने वाला

परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पलक को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का कहना है कि सास और देवर कार और सोने की चेन की मांग को लेकर उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे, जबकि उसके पति अमित ने भी इस स्थिति को रोकने की कोई कोशिश नहीं की। पलक की उम्र महज 21 साल थी और अगले महीने उसका जन्मदिन आने वाला था।

पिता से मदद की गुहार लगाई

परिजनों के अनुसार, मौत से करीब 20 मिनट पहले पलक ने अपने पिता को फोन किया था और बताया था कि वह पिछले तीन दिनों से खाना नहीं खा रही है। उसने यह भी कहा कि ससुराल वाले उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। उसके आखिरी शब्द बेहद भावुक थे, जिसमें उसने पिता से मदद की गुहार लगाई थी।

सोशल मीडिया अकाउंट से कई अहम सुराग मिले

पुलिस जांच में पलक के सोशल मीडिया अकाउंट से कई अहम सुराग मिले हैं। उसने हाल ही में कुछ ऐसी रील्स पोस्ट की थीं, जिनमें ‘एंग्जायटी, डिप्रेशन, नींद न आना और लगातार रोना’ जैसे संकेत मिलते हैं। इन पोस्ट्स को अब जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

दूसरी राय भी ली जा रही

हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में मामला फांसी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन इसे आत्महत्या नहीं मान रहे और हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट पर दूसरी राय भी ली जा रही है।

फिलहाल पुलिस कॉल डिटेल, सोशल मीडिया गतिविधि और परिजनों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या फिर सुनियोजित हत्या।

संबंधित सामग्री

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

राज्य

मध्य प्रदेश में शिक्षा, उद्योग और सुशासन को लेकर बड़े फैसले, 10 हजार शिक्षकों की भर्ती से लेकर टेलीकॉम जोन तक कई योजनाएं

मध्य प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और प्राचार्यों के लिए नई प्रोत्साहन योजनाएँ और ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित करने की घोषणा की।