गाजियाबाद में बर्थडे पार्टी में हत्या

गाजियाबाद की बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

गाजियाबाद में एक बर्थडे पार्टी के दौरान युवक की चाकू से हत्या कर दी गई। तीन दोस्तों ने मिलकर हमला किया और घटना के बाद फरार हो गए। परिजनों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया।

गाजियाबाद की बर्थडे पार्टी में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार

गाजियाबाद में बर्थडे पार्टी में हत्या

गाजियाबाद में सुबह करीब 3 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बुधवार रात करीब 11 बजे उसके दोस्त उसे बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बहाने बुलाया। पार्टी के दौरान 3 दोस्तों ने उसे घेरा, फिर सीने में 3 और पेट में 4 बार चाकू मारा। हमले में उसकी आंतें बाहर आ गईं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

परिजनों ने किया चक्काजाम

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल युवक को MMG अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। महिलाएं धरने पर बैठ गईं और आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। जैसे-तैसे पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान न्यू शांति नगर निवासी मोहित पुत्र बबलू शर्मा के रूप में हुई। घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है।

बर्थडे पार्टी में मर्डर

बबलू शर्मा के दो बेटे और एक बेटी हैं। मोहित सबसे छोटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई कर रखी थी। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात वह खाना खाकर घर में सो रहा था। रात करीब 11 बजे मोहल्ले के रहने वाले उसके दोस्त गौरव, देव और हरि उसके घर पहुंचे। गौरव ने मोहित से कहा कि उसका बर्थडे है और पार्टी में चलना है। मोहित पहले चलने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन तीनों दोस्त उसे अपने साथ ले गए। 

2 महीने पहले भी हुआ विवाद

आरोप है कि वहां अन्य दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान नशे में गाली-गलौज शुरू हो गई। इसी बीच गौरव, देव और हरि ने मिलकर मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। सीने और पेट पर कई वार करने के बाद आरोपी उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि गौरव अक्सर लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। करीब 2 महीने पहले भी उसने क्रॉसिंग इलाके में एक दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। उस मामले में वह जेल गया था, लेकिन करीब 1 महीने बाद जमानत पर बाहर आ गया।

संबंधित सामग्री

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान केस में CBI की FIR: गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोपों की होगी जांच

दिशा सालियान की मौत के छह साल बाद, CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में गैंगरेप, हत्या और सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं।

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या, हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली के आया नगर में जिम ट्रेनर विजय कुमार को बदमाशों ने गोली मारी। सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली।

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

CM के सामने रो पड़ी जिला परिषद प्रतिनिधि की बेटी, सम्राट चौधरी बोले- ‘मैं आपका भाई हूं’

बैद्यनाथ महतो की हत्या के बाद उनका परिवार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिला और न्याय की मांग की। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

चेन्नई से असम बुलाया, होटल में की गर्लफ्रेंड की हत्या; कैंची-टेस्टर से हमला, फिर खुदकुशी की कोशिश

असम के रंगिया में एक होटल के कमरे में युवती की उसके प्रेमी द्वारा धारदार चीजों से हमला करके हत्या कर दी गई।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर