छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या

Family of Four Murdered in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या

In Chhattisgarh's Janjgir-Champa district, four family members were killed inside their home by unknown assailants wielding axes.

छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या

छत्तीसगढ़ के एक गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों की बेरहमी से हत्या |

Chhattisgarh Hatya News: जांजगीर-चांपा जिले के भंवतरा गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां एक घर में अज्ञात लोगों ने घुसकर एक ही परिवार के 4 लोगों पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या कर दी। इसके बाद गांववासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मृतकों की पहचान

बता दें कि, मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई (65), नातिन मोगरा (25) और नाती पीतांबर (17) के रुप में हुई। सभी भंवतरा गांव के निवासी हैं।

जब यह घटना हुई, परिवार के सभी लोग बन रहें नए घर के अंदर सो रहे थे। तभी अज्ञात हमलावरों ने परिवार पर हमला कर दिया और कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। 

मिस्त्री के आने पर पता चली घटना

जब मिस्त्री मकान में काम करने पहुंचे तो वहां खून में लथपथ पड़े शवों को देखकर हैरान रह गए। फिर इसके बाद उन लोगों ने तुरंत गांव के सरपंच को इसकी सूचना दी। सरपंच ने पुलिस बुलाई। 

पुलिस कर रही मामले की जांच 

पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच के मुताबिक संपत्ति विवाद में मर्डर की आशंका जताई जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पहले भी पुरानी रंजिश के चलते इस परिवार के बेटे की हत्या कर दी गई थी।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

राज्य

सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत, शव से लिपटकर बिलख पड़ा मालिक

रायगढ़ में एक सड़क हादसे में पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जिससे उसके मालिक को गहरा दुख पहुंचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

राज्य

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: AI मिशन, डिजिटल सिस्टम और औद्योगिक विकास को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने AI मिशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्रामीण विकास योजनाओं को मंजूरी दी।

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

राज्य

लड़कियों की चलती कार में स्टंटबाजी, हाईकोर्ट ने SSP से शपथपत्र मांगा:पूछा- क्या कार्रवाई हुई

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिलासपुर नेशनल हाईवे पर सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंट करती युवतियों पर एसएसपी से एफिडेविट मांगा।

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

राज्य

प्रयागराज में कमरे में मिले तीन शव, हत्या की आशंका, तीनों ही मूक बाधिर

प्रयागराज के गढ़ी कला मुहल्ले में तीन मूक-बाधिरों की लाश मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों की मौत आपसी झगड़े में हुई।