MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

दोस्त ने की दोस्त की हत्या

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लिया कर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवक की हत्या उसके दोस्त द्वारा की गई। लापता युवक का कंकाल जंगल से बरामद हुआ।

mp में सनसनीखेज हत्याकांड दोस्त ने की युवक की हत्या जंगल में दफनाया शव गहने गिरवी रख लिया कर्ज

MP में सनसनीखेज हत्याकांड: दोस्त ने की युवक की हत्या, जंगल में दफनाया शव; गहने गिरवी रख लेकर लिया कर्ज | None

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दोस्ती को शर्मसार करने और दिल दहला देने वाला मामला शुक्रवार को सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। 10 दिनों से लापता युवक की तलाश एक खौफनाक सच्चाई पर जाकर खत्म हुई, जब उसका कंकाल जंगल के गड्ढे से बरामद हुआ। जांच में खुलासा हुआ कि इस जघन्य वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं, बल्कि उसके ही करीबी दोस्त ने दिया था।

प्रतीकात्मक तस्वीर

मलावर क्षेत्र से लापता हुआ था युवक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान गोलू वाल्मीकि के रूप में हुई है, जो राजगढ़ के मलावर क्षेत्र से करीब 10 दिन पहले अचानक लापता हो गया था। परिवार और स्थानीय लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पुलिस ने उसके दोस्त रघुवीर साउंडिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हत्या के बाद जंगल में दफनाया शव

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रघुवीर ने गोलू की हत्या कर उसके कानों में पहनी सोने की मुरकी निकाल ली और शव को जंगल के एक गड्ढे में दफना दिया, ताकि किसी को भनक न लगे। इसके बाद उसने सोने के गहनों को एयू बैंक की शाखा में गिरवी रखकर करीब 40 हजार रुपये का लोन भी ले लिया। पुलिस को शक है कि यह हत्या पहले से ही योजनाबद्ध थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर

संदेह से बचने के लिए तलाश में भी शामिल हुआ आरोपी

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि आरोपी खुद को संदेह से बचाने के लिए गोलू की तलाश में भी शामिल हुआ। परिजनों के मुताबिक, घटना वाले दिन रघुवीर उनके घर पहुंचा और गोलू के बारे में जानकारी लेकर उसी दिशा में चला गया, जहां वह आखिरी बार देखा गया था। बाद में मौके पर गोलू की बकरियां लावारिस हालत में मिलीं, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई।

परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

गोलू के परिवार ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआती शिकायतों के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं की गई। उनका दावा है कि रघुवीर से पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। बाद में परिवार ने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से जांच तेज हुई।

कबूलनामे के बाद बरामद हुआ कंकाल

लगातार पूछताछ के दौरान रघुवीर ने आखिरकार अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल से कंकाल बरामद किया। घटनास्थल से खून से सने कपड़े भी मिले हैं, जो आरोपी के खिलाफ अहम सबूत माने जा रहे हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने बताया कि कंकाल को फॉरेंसिक जांच के लिए भोपाल भेजा गया है, ताकि मौत के कारणों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है और यह भी जांच की जा रही है कि इस अपराध में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

संबंधित सामग्री

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

राज्य

IAS-IPS अधिकारियों को बड़ी राहत, सरकारी मामलों का कानूनी खर्च उठाएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार ने IAS और IPS अधिकारियों को राहत देते हुए, सरकारी दायित्वों के दौरान न्यायालयीन मामलों में आने वाले कानूनी खर्च की भरपाई करने का आदेश दिया है।

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

13 साल की मासूम से गैंगरेप, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में 13 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले की त्वरित जाँच शुरू की।

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

राज्य

5000 रुपए के लिए कर दी दोस्त की हत्या, पहले पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 5000 रुपए की रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

राज्य

MP में बस सफर हुआ महंगा, परिवहन विभाग ने किराया बढ़ोतरी को दी मंजूरी; जान लें नई दरें

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराया संशोधन के जरिए बस ऑपरेटरों की मांगें पूरी कीं, जिससे प्रस्तावित हड़ताल टलने की संभावना बढ़ी है।