पटना में EX हसबैंड ने पत्नी के नए ससुराल में लगा दी आग, आरोपी समेत 3 की मौत

भयानक आग पटना में

पटना में EX हसबैंड ने पत्नी के नए ससुराल में लगा दी आग, आरोपी समेत 3 की मौत

पटना में एक पूर्व पति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के ससुराल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें कई मौतें और कई गंभीर चोटें हुई हैं।

पटना में ex हसबैंड ने पत्नी के नए ससुराल में लगा दी आग आरोपी समेत 3 की मौत

पटना में EX हसबैंड ने पूर्व परिवार के ससुराल में लगाई आग, आरोपी समेत 3 की मौत |

राजधानी पटना से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां एक एक्स हसबैंड ने अपनी तलाकशुदा पत्नी के ससुराल में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। यह घटना पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित राजा राम लेन गली की है। इस घटना में  इलाज के दौरान 71 वर्षीय नीलम अग्रवाल और आरोपी पूर्व पति कन्हैया कुमार ने दम तोड़ दिया। इससे पहले बुधवार को 73 वर्षीय पुरुषोत्तम अग्रवाल की मौत हो चुकी थी।

महिला और दो बच्चे ICU में भर्ती

घटना में गंभीर रूप से झुलसी प्रिया कुमारी उर्फ मोनी (28 वर्ष) और उसके दो मासूम बेटे आयुष कुमार व सूरज कुमार का इलाज नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (NMCH) के ICU में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मेडिकल टीम लगातार उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटी है।

दूसरी शादी से नाराज था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि, चौक थाना क्षेत्र के पुआ गली निवासी कन्हैया Kumar शराब का आदी था। घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी पत्नी प्रिया ने उससे अलग होने का फैसला लिया था। हाल ही में प्रिया ने राजा राम लेन निवासी गोविंद उर्फ गप्पू से दूसरी शादी की थी।

बताया जा रहा है कि, इसी बात से नाराज होकर कन्हैया कुमार बदले की भावना में प्रिया के नए ससुराल पहुंचा। वहां उसने पेट्रोल छिड़ककर प्रिया, उसके बच्चों और नए सास-ससुर को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वह खुद भी आग की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए NMCH भेजा गया। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत और शोक का माहौल है।

पुलिस और FSL टीम कर रही जांच

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की मौत हो चुकी है, लेकिन घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई।


 

संबंधित सामग्री

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

देश-विदेश

फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में लगे तेज झटके, कई यात्री घायल

दिल्ली आते समय एयर इंडिया की फ्लाइट में भारी टर्बुलेंस हुआ, जिससे कई यात्री घायल हो गए। पायलट ने विमान को सुरक्षित उतारा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

राज्य

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ओवरहीटिंग से आग लग गई, जिसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया।

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

राज्य

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग। 6 लोग फंसे, आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद।

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

राज्य

धार की तारा घाटी में भीषण सड़क हादसा, बस-कार की टक्कर में युवक की मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस और कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ।