अमृतसर में सोने की तस्करी उजागर

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त, 3 यात्री गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर सोने की बड़ी खेप पकड़ी गई। एक महिला समेत 3 यात्री गिरफ्तार हुए। शारजाह से आयातित सोने की अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी का संदेह।

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त, 3 यात्री गिरफ्तार

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना जब्त

अमृतसर एयरपोर्ट पर 1 करोड़ का सोना पकड़ा। इसके साथ ही एक महिला समेत 3 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। ये लोग पेस्ट और कड़े-चेन में छुपाकर सोना ला रहे थे। कस्टम विभाग और राजस्व खुफिया निदेशालय की टीमों ने ये कार्रवाई की। कस्टम अधिकारी के अनुसार बरामद सोने को जब्त कर लिया गया है।

एयरपोर्ट से सोना जब्त

सोने के साथ पकड़े गए यात्रियों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। विभाग ये पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि इन मामलों के पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय गोल्ड तस्करी गिरोह तो सक्रिय नहीं है। DRI अमृतसर और कस्टम अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शारजाह से फ्लाइट संख्या 6E1428 से पहुंचे एक यात्री को संदेह के आधार पर रोका। यात्री की जांच, एक्स-रे स्कैनिंग और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पेस्ट के रूप में 174 ग्राम सोना बरामद किया। सोने को निकालने के बाद उसका वजन 150.04 ग्राम पाया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 22 लाख 5 हजार 588 रुपये है। यह सोना जूतों के अंदर छुपाकर लाया गया था। 

13 लाख का सोना!

कस्टम अधिकारियों ने शारजाह से फ्लाइट से पहुंची एक महिला यात्री को जांच के लिए रोका। जांच और एक्स-रे स्कैनिंग के दौरान उसके पास से पेस्ट के रूप में 114 ग्राम सोना बरामद किया। जांच के बाद इसका वजन 90.21 ग्राम पाया गया, जिसकी कीमत 13 लाख 26 हजार 87 रुपये है। 

गोल्ड ट्रेडिंग हब

बता दे शारजाह और दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब हैं, जहां सोना भारत के मुकाबले सस्ता मिलता है। भारत में आयात शुल्क, GST और अन्य टैक्स जुड़ने से कीमत बढ़ जाती है। इसी अंतर का फायदा उठाने के लिए तस्कर यात्रियों के जरिए सोना पंजाब तक पहुंचाते हैं। पंजाब से यह सोना सर्राफा बाजार, अवैध नेटवर्क और हवाला चैनलों के माध्यम से बेचा जाता है, जिससे तस्करों को प्रति किलो लाखों रुपए का मुनाफा होता है।

संबंधित सामग्री


जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, यूट्यूबर मनी शौकर समेत 3 गिरफ्तार; पुलिस पर फायरिंग का आरोप

जालंधर पुलिस ने अवैध हथियार खरीद-फरोख्त और तस्करी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पंजाबी यूट्यूबर भी शामिल है।

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नीमच में शीघ्र शुरू होगा एयरपोर्ट, सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नीमच में एयरपोर्ट और स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही प्रदेश में विकास और नौकरियों में वृद्धि की जानकारी दी गई।

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

पड़ोसी की पत्नी से कथित संबंध बना हत्या की वजह, असम में युवक का सिर धड़ से अलग; 4 गिरफ्तार

असम के जोरहाट में एक 31 वर्षीय युवक की हत्या के बाद उसका सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने इस संबंध में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया डबल मर्डर का खुलासा: 70 साल के पति ने पत्नी-बेटी की हत्या की रची साजिश, दो साथी गिरफ्तार

बलिया में 65 वर्षीय महिला और उसकी दृष्टिबाधित बेटी की हत्या में पति और दो अन्य गिरफ्तार। पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा किया।

रियाद में धमाके की आवाज से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट के पास उठा काले धुएं का गुबार; कई फ्लाइट्स में देरी

रियाद में धमाके की आवाज से मचा हड़कंप, एयरपोर्ट के पास उठा काले धुएं का गुबार; कई फ्लाइट्स में देरी

रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास धमाके की आवाज सुनाई दी, काले धुएं का गुबार दिखा। अभी तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर