Aurangabad Youth Murder: औरंगाबाद में 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या!

Aurangabad Youth Murder

Aurangabad Youth Murder: औरंगाबाद में 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या!

In Aurangabad, a 17-year-old boy was brutally beaten to death near a canal. Suspects had ambushed him, and his body was discovered with severe injuries.

aurangabad youth murder औरंगाबाद में 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या

Aurangabad Youth Murder: औरंगाबाद में 17 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या! |

Aurangabad Youth Murder: औरंगाबाद में 17 वर्षीय नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृतक सुबह के समय नहर के किनारे गया था, तो वहां कुछ लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। और जैसे ही रितीश वहां पहुंचा उस पर हमला कर दिया। उसे इतना पीटा गया की उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान 

मृतक की पहचान अमरेश दास के बेटे रितीश कुमार (17) के रूप में की गई। यह घटना रफीगंज थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव का है। 

पिता अमरेश दास बयान

मृतक के पिता अमरेश दास ने बताया कि- 'रितीश गांव से बाहर नहर की ओर किसी काम के लिए गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ समय बाद ग्रामीणों की नजर नहर किनारे पड़े खून से सने शव पर पड़ी। उन लोगों ने घटना की सूचना दी।'

शव के शरीर पर मिले चोट के निशान

मृतक के बॉडी पर चोट के कई निशान मिले हैं। शव के पास बांस के टुकड़े मिले है,  कयास लगाया जा रहा है, उसे इसी बांस के डंडे से पीटा गया है।  उसे इतना पीटा गया कि उसके हाथ-पैर भी टूट गए और सिर पर गंभीर चोटे आईं है।

अफेयर के चक्कर में की पिटाई

बताया जा रहा है कि, मृतक का पड़ोस की रहने वाली एक लड़की से उसका अफेयर था। इस वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि,  'मृतक के परिवार का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था।

SDPO-2 आदित्य कुमार का बयान  

SDPO-2 आदित्य कुमार ने बताया कि- 'गांव के धनुष दास के पुत्र मंटू कुमार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।'

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया गया है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
 
 
 

संबंधित सामग्री

इंदौर में हिंदू युवती के साथ मिले युवक को लेकर विवाद: बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा, जांच जारी

राज्य

इंदौर में हिंदू युवती के साथ मिले युवक को लेकर विवाद: बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा, जांच जारी

इंदौर में एक युवक और युवती के मिलने के बाद विवाद उत्पन्न हुआ। बजरंग दल ने इसे 'लव जिहाद' बताया और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक़ ने PG में घुसकर किया नर्सिंग छात्रा का मर्डर 

जुर्म गाथा

एकतरफा प्यार में सनकी आशिक़ ने PG में घुसकर किया नर्सिंग छात्रा का मर्डर 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके एकतरफा प्रेमी द्वारा उसके PG में घुसकर हत्या कर दी गई।

पंजाब के मानसा में गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत

राज्य

पंजाब के मानसा में गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत

मानसा में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और जुड़वा बच्चों की तेजधार हथियार से हत्या कर दी, पत्नी पर चरित्र पर शक के कारण।

युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

राज्य

युवा शक्ति पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- आपके सपनों के लिए हर मदद के लिए तैयार है सरकार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं के समर्थन और भविष्य के लिए कई पहलों की घोषणा की, जिसमें शिक्षा और रोजगार पर विशेष जोर दिया गया है।

तेलंगाना में जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं, पहले पत्नी-बच्चों को मारा फिर पीड़िता को

देश-विदेश

तेलंगाना में जमानत पर रिहा रेप के आरोपी ने की 6 हत्याएं, पहले पत्नी-बच्चों को मारा फिर पीड़िता को

तेलंगाना में जमानत पर रिहा व्यक्ति ने अपने और पीड़िता के परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस अब उसकी तलाश में लगी है।