Cricketer Rahul Chahar Divorce: क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी से लिया तलाक, एक्स पर दी जानकारी!

cricketer-rahul-chahar-divorce-news

Cricketer Rahul Chahar Divorce: क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी से लिया तलाक, एक्स पर दी जानकारी!

cricketer rahul chahar divorce क्रिकेटर राहुल चाहर ने पत्नी ईशानी से लिया तलाक एक्स पर दी जानकारी

Cricketer Rahul Chahar Divorce: जाने - माने इंडियन क्रिकेटर राहुल चाहर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल राहुल चाहर ने 20 फरवरी को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया और फैशन डिजाइनर पत्नी ईशानी जौहर से तलाक लेने की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर दी तलाक की जानकारी

राहुल चाहर ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म में अपने तलाक की जानकारी देते हुए लिखा कि- 'मैंने कम उम्र में शादी की थी। उस समय मैं खुद को, अपनी कीमत को और उस जीवन को पूरी तरह नहीं समझ पाया था, जिसे मैं सच में बनाना चाहता था।

इसके बाद मेरे जीवन में ऐसे साल आए, जिनकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पिछले 15 महीने मैं अदालत के चक्कर लगाता रहा। इस दौरान मैंने धैर्य रखना, सहन करना और सच से मिलने वाली ताकत को समझना सीखा।'

उन्होंने लिखा कि-

'आज मेरे जीवन का वह अध्याय कानूनी तौर पर खत्म हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह मामला मेरे फैसले के साथ समाप्त हुआ, जिसकी मुझे भारी कीमत चुकानी पड़ी। मैं इस अध्याय को गुस्से या पछतावे के साथ नहीं, बल्कि साफ सोच के साथ बंद कर रहा हूं। मैंने सीखा है कि कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते। वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए आते हैं।

अब मैं पहले से ज्यादा समझदार और आत्म-जागरूक हूं। मैं अपने जीवन में आगे बढ़ रहा हूं, उस भविष्य की ओर, जिसे पाने का मुझे विश्वास है कि मैं हकदार हूं।'

क्रिकेटर ने फैशन डिजाइनर ईशानी से कब की थी शादी?

राहुल चहर और ईशानी की लव मैरिज थी, दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रैंड के जिरए हुई थी। फिर दोनों की जान - पहचान हो गई। फिर धीरे- धीरे नजदीकियां बढ़ी और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई फिर कई करीब 3-4 साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

राहुल चहर ने 9 मार्च 2022 में फैशन डिजाइनर ईशानी के साथ गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। तब राहुल महज 22 साल के थे। अब शादी के 4 साल बाद दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है।

16 की उम्र में क्रिकेट की दुनिया में रखा कदम

16 साल की उम्र में राहुल ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। एक स्पिनर के रूप में पहचान बनाई। फिर उन्होंने भारत की U-19 टीम और इंडिया ए टीम में जगह बनाई।

IPL डेब्यू और शुरुआती सफर

2017 में राहुल चाहर ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट के साथ IPL में डेब्यू किया। 2018 में मुंबई इंडियंस से जुड़ने के बाद उन्हें असली पहचान मिली। मुंबई के 2019 और 2020 के खिताबी सीजनों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। बाद में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की जर्सी में खेलते हुए उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली।

IPL आंकड़े और CSK में नई शुरुआत

राहुल चहर IPL में अब तक करीब 80 मैच खेल चुके राहुल ने 75 विकेट झटके हैं, जबकि उनकी इकॉनमी मात्र 7.7 रही है। इस साल चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 5.20 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

अंतरराष्ट्रीय करियर

राहुल ने 2019 में T20 इंटरनेशनल और 2021 में वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया। वनडे डेब्यू पर श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने शानदार 3/54 का प्रदर्शन किया। अभी तक उन्होंने 1 वनडे और 6 T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। फिलहाल वे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं।

   

संबंधित सामग्री

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल

रोहित, अल्का, R माधवन समेत 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड से किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न क्षेत्रों की 65 हस्तियों को पद्म अवॉर्ड प्रदान किए। इसमें जस्टिस केटी थॉमस, पी नारायणन, रोहित शर्मा, और R माधवन शामिल हैं।

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

राज्य

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन

छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना शुरू की, जिसमें सारा खर्च सरकार उठाएगी और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करेगी।

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

राज्य

भोपाल में LNCT ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय गड़बड़ी की जांच तेज

भोपाल में ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की है, जिसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं की जांच हो रही है।

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

राज्य

Jaipur Acid Attack: जयपुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड पर फेंका तेजाब!

जयपुर में एक व्यक्ति ने अपनी गर्लफ्रेंड पर तेजाब फेंक दिया, जिसे बाद में जयपुरिया हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज दिया गया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

राज्य

केंद्र से उत्तराखंड को मिली 2355.54 करोड़ की मंजूरी, CM धामी ने जताया आभार

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 2355.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसे पूंजीगत निवेश और विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।