Congress leader: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रभान तिवारी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

congress-leader

Congress leader: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चंद्रभान तिवारी का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

congress leader वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ चंद्रभान तिवारी का आकस्मिक निधन क्षेत्र में शोक की लहर

Congress leader: सागर, 25 अगस्त – शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व पार्षद और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. चंद्रभान तिवारी का शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से न सिर्फ कांग्रेस पार्टी, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। [caption id="attachment_101813" align="alignnone" width="138"]Congress leader Congress leader[/caption]

बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे

उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास गोपालगंज से आरंभ होकर गोपालगंज मुक्तिधाम तक पहुंची, जहां उनके पुत्र उत्कर्ष तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Congress leader: श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

डॉ. तिवारी अपने पीछे पत्नी श्रीमती रजनी तिवारी, भाई ब्रजेश तिवारी, महेश तिवारी, शंकर भगवान, रमेश तिवारी, राकेश तिवारी सहित एक बड़ा परिवार छोड़ गए हैं। मुक्तिधाम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति

इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने कहा कि डॉ. तिवारी एक मृदुभाषी, मिलनसार और सेवा भाव से परिपूर्ण व्यक्तित्व थे। एक चिकित्सक और जनसेवक के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना कांग्रेस पार्टी और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

Congress leader: श्रद्धांजलि सभा का संचालन सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे ने किया।

डॉ. तिवारी के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में कई प्रमुख राजनेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे – महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. आनंद अहिरवार, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी, कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव, नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारीगण सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। Congress leader: सभी ने नम आंखों से डॉ. तिवारी को अंतिम विदाई दी और उनके योगदान को याद किया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।