CG NEWS: सीएम साय ने किया 'सावरकर सौरभ' स्मारिका का विमोचन

cm-sai-released-savarkar-saurabh-souvenir

CG NEWS: सीएम साय ने किया 'सावरकर सौरभ' स्मारिका का विमोचन

cg news सीएम साय ने किया सावरकर सौरभ स्मारिका का विमोचन

CM Sai released 'Savarkar Saurabh' souvenir : कहा – सावरकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत

CM Sai released 'Savarkar Saurabh' souvenir : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका 'सावरकर सौरभ' का विमोचन किया। इस स्मारिका का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के पावन अवसर पर किया गया है। विमोचन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि "वीर सावरकर भारत माता के सच्चे सपूत थे। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान असंख्य कष्ट झेले और मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। उनका साहसिक जीवन, युवाओं को देशभक्ति और सेवा की प्रेरणा देता रहेगा। 'सावरकर सौरभ' जैसी स्मारिकाएं उनके बलिदान और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का उत्कृष्ट माध्यम हैं।" मुख्यमंत्री ने इस स्मारिका के प्रकाशन हेतु अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

सावरकर के जीवन के विविध पहलुओं को समर्पित है यह स्मारिका

'सावरकर सौरभ' के संपादक एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक  प्रभात मिश्र ने बताया कि यह स्मारिका वीर सावरकर के जीवनकाल की महत्वपूर्ण घटनाओं, संघर्षों और देश सेवा के प्रेरक प्रसंगों पर आधारित है। इसमें विभिन्न लेखकों ने सावरकर के राजनीतिक दर्शन, साहित्यिक योगदान, क्रांतिकारी विचारों और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए हैं।

कार्यक्रम में गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ से  रामेश्वर शर्मा,  शिवरतन गुप्ता, मनीष शर्मा, संतोष बरलोटा, भास्कर किन्हेकर,  अभय मिश्रा, कौशल साहू सहित अनेक विद्वान एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे। Watch Now :-किसानों को मोदी सरकार का तोहफा… MSP में बढ़ोतरी! | AGRICULTURE  Read More :- Bhopal: सीएम ने अहिल्या वाहिनी बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी  

संबंधित सामग्री

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

राज्य

बद्रीनाथ धाम चढ़ावा चोरी: गणना कक्ष में दिखा साधु, पूछताछ से पहले हुआ गायब

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की चोरी के मामले में एक साधु की भूमिका पर संदेह, साधु अब फरार और पुलिस तलाश में जुटी।

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

देश-विदेश

अफसरों की ढिलाई, ठेकेदार की मनमानी ने हुई अव्यान की मौत, पिता का गुस्सा फूटा

ग्रेटर नोएडा में 6 साल के अव्यान की पानी भरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। परिवार और पुलिस के बीच तनाव, अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही की ओर इशारा।

पठानकोट में रणजीत सागर डैम का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील

राज्य

पठानकोट में रणजीत सागर डैम का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट; लोगों से सतर्क रहने की अपील

पंजाब में बारिश के कारण रणजीत सागर डैम का जलस्तर बढ़ा। प्रशासन ने निगरानी तेज की, स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

लाइफ स्टाइल

कड़ाही की तली जलकर हो गई 'कोयला'? तो ये सालों पुराना देसी जुगाड़ करेगा कमाल

जली हुई कड़ाही को साफ करने के लिए नींबू, नमक, विनेगर, बेकिंग सोडा, और प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें. ये तरीके प्रभावी और किफायती हैं.

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

देश-विदेश

Student Protest पर भड़के अनुपम खेर, बोले- हर उम्र के लोगों ने गिरी हुई भाषा बोली, PM मोदी पर कही बातें सुन मन व्यथित

अभिनेता अनुपम खेर ने छात्र आंदोलन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा पर व्यक्त की नाराजगी।