CM डॉ. मोहन यादव ने Women's day पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं...

cm-dr-mohan-yadav-wished-women-on-womens-day

CM डॉ. मोहन यादव ने Women's day पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं...

cm डॉ मोहन यादव ने womens day पर महिलाओं को दी शुभकामनाएं

CM Dr. Mohan Yadav: हर साल 8 मार्च को 'विमेंस डे' मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के त्याग, संघर्ष , उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाओं के बिना हर घर, समाज कितना अधूरा है, जब महिलाएं आगे बढ़ती है। उन्हें बराबरी के अवसर मिलते हैं। तो सिर्फ उसकी तरक्की नहीं होती बल्कि पूरा समाज और देश तरक्की की ओर बढ़ता है। आज देशभर में महिला दिवस मनाया जा रहा हैं। ऐसे में इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी है।

[caption id="attachment_139425" align="alignnone" width="1850"]CM Dr. Mohan Yadav CM Dr. Mohan Yadav[/caption]

सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला दिवस की दी बधाई

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर महिलाओं का एक वीडियो शेयर कर सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

देश, समाज एवं परिवार की प्रगति में हर चुनौती में सहभागी रहने वाली मातृशक्ति को शत्-शत् नमन करता हूं। आप हर क्षेत्र में सफल हों, नए प्रतिमान गढ़ें, यही मेरी मंगलकामनाएं हैं।'

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत 20वीं सदी में हुई थी। उस समय दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं ने अपने कामकाजी अधिकारों, बेहतर वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल के लिए संघर्ष कर रही थीं। साल 1908 में न्यूयॉर्क में हजारों महिलाओं ने अपने काम के घंटे कम करने और बेहतर वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यह आंदोलन महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई का एक महत्वपूर्ण कदम था। सन 1910 में जर्मनी की सामाजिक कार्यकर्ता Clara Zetkin ने कोपेनहेगन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्ताव रखा कि महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए हर साल एक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाना चाहिए। 1911 में पहली बार कई यूरोपीय देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसके बाद यह आंदोलन धीरे-धीरे दुनिया के कई देशों में यह दिन महिला दिवस के रुप में मनाया जाने लगा। 1975 में United Nations ने आधिकारिक रूप से 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता दी। तब से यह दिन पूरी दुनिया में महिलाओं की समानता, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया है।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 अगस्त को बड़वानी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बड़वानी में विभिन्न शिकायतों की समीक्षा करेंगे और उद्यमियों एवं कृषकों से संवाद स्थापित करेंगे।

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर मालवा में भव्य कलश यात्रा को वर्चुअली संबोधित करते हुए सामाजिक एकता और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

राज्य

तिरंगा यात्रा में 12 छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

चितरंगी में 200 स्टूडेंट्स ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया, जिसमें 12 छात्र बीमार पड़े। छात्रों ने पानी और नाश्ते की कमी का आरोप लगाया।

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बासमती और गेहूं के स्वाद से दुनिया में बन रही है रायसेन की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बलराम कृषि महोत्सव में रायसेन के किसानों की वैश्विक मार्केट में उपलब्धियों की प्रशंसा की।

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

राज्य

मध्यप्रदेश बोर्ड ने जारी किया 2027 के 10वीं और 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2027 की 10वीं और 12वीं की मुख्य और द्वितीय परीक्षाओं के साथ प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया।