Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट में पेशी, 13 दिन की पूछताछ के बा...

chhattisgarh-liquor-scam-chaityanya-baghel-court-appearance-ed-eow-update

Liquor Scam: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट में पेशी, 13 दिन की पूछताछ के बाद EOW ने जुटाए अहम सबूत

liquor scam भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट में पेशी 13 दिन की पूछताछ के बाद eow ने जुटाए अहम सबूत

शराब घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने उन्हें कोर्ट के निर्देश पर 24 सितंबर को रिमांड पर लिया था, जो 6 अक्टूबर को पूरी हो गई।

Chhattisgarh liquor scam update: EOW ने जुटाए अहम सबूत

13 दिनों की लंबी पूछताछ में EOW के अधिकारियों को कई अहम जानकारियां मिली हैं। अधिकारियों का दावा है कि इन इनपुट्स के आधार पर अब जांच का दायरा और बढ़ेगा और कुछ और नाम सामने आ सकते हैं।

Chhattisgarh liquor scam update: मनी लॉन्ड्रिंग में ED का दावा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले ही चैतन्य बघेल को शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 18 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर चुकी है। ED के अनुसार, चैतन्य को इस घोटाले से 16.70 करोड़ रुपए की अवैध राशि प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सफेद करने की कोशिश की।ED का यह भी कहना है कि चैतन्य ने फर्जी निवेश रिकॉर्ड दिखाकर बड़ी धनराशि को वैध रूप देने का प्रयास किया। वह इस सिंडिकेट के जरिए करीब 1000 करोड़ की हेराफेरी में शामिल थे।

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

Chhattisgarh liquor scam update: विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में फर्जीवाड़ा

EOW और ED दोनों की जांच में सामने आया है कि बघेल डेवलपर्स’ के विट्ठल ग्रीन प्रोजेक्ट में 13-15 करोड़ रुपए का निवेश शराब घोटाले की धनराशि से किया गया। रिकॉर्ड में केवल 7.14 करोड़ रुपए दिखाए गए जबकि 4.2 करोड़ रुपए कैश में भुगतान किया गया जिसे दस्तावेजों में दर्शाया ही नहीं गया।

Chhattisgarh liquor scam update: जानिए क्या है शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 3200 करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। इस घोटाले में राजनेता, आबकारी विभाग के अधिकारी, कारोबारी सहित कई लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?    

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।