Chhattisgarh Car Accident News: छत्तीसगढ़ में 2 कारों की जोरदार टक्कर, कॉन्स्टेबल के परिवार की मौत!

chhattisgarh-car-accident-news-6-dead

Chhattisgarh Car Accident News: छत्तीसगढ़ में 2 कारों की जोरदार टक्कर, कॉन्स्टेबल के परिवार की मौत!

chhattisgarh car accident news छत्तीसगढ़ में 2 कारों की जोरदार टक्कर कॉन्स्टेबल के परिवार की मौत

Chhattisgarh Car Accident News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात दो कार आपस में भिड़ गई। यह टक्कर इतनी तेज थी की। हादसे में कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह मामला नेशनल हाईवे-30 पर कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

शादी से लौट रहें थे मुनेंद्र

मिली जानकारी के मुताबिक, मुनेंद्र नेताम उड़कुडा के रहने वाले थे, उनका परिवार 9 अप्रैल की रात करीब 11 बजे चीवरांज में शादी से लौट रहा था। तभी नाथिया नवागांव के पास उनकी कार अचानक दूसरी कार से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतकों में मुनेंद्र नेताम की पत्नी कुंती नेताम, दामाद समुंदलाल नेताम, बहन मुमतुला नेताम और 8 वर्षीय भांजा अंशु नेताम शामिल हैं। इस हादसे में दोनों कारों में मौजूद लोगों में से 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनके प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रायपुर रेफर कर दिया गया। कार का हाल देखकर हादसे का पता लगाया जा सकता हैं कि टक्कर कितनी तेज थी।

मृतको में दीना यादव, जुहरा जुर्री, कुंती नेताम, समुंदलाल नेताम, मुमतुला नेताम, अंशु नेताम 8 वर्षीय वहीं घायल में मुरहा उसेंडी के अलावा 2 अन्य शामिल है।

रायपुर में 3 घायलों का इलाज जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

SP ने बताया कि- 'नेशनल हाईवे 30 पर दो कारों की टक्कर में 6 लोगों की मौत हुई है और 3 अन्य घायल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 2 घायलों की पहचान और बाकी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।'

फिलहाल शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया, पीएम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।

संबंधित सामग्री

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

राज्य

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में हादसा, श्रमिक की मौत, धरने पर बैठे मजदूर

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में रात को हुए हादसे में 22 वर्षीय श्रमिक नरेश की मौत हो गई। कंक्रीट स्लैब गिरने से हुआ हादसा।

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

जुर्म गाथा

गाजियाबाद में प्रॉपर्टी विवाद के चलते बेटे ने की पिता की हत्या, 6 गोली मारकर हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में, एक बेटे ने 150 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी के लिए अपने पिता की हत्या कर दी।

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार,  1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

राज्य

15 साल का इंतजार खत्म: स्लीमनाबाद टनल तैयार, 1450 गांवों तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी,मुख्यमंत्री कर सकते हैं निरीक्षण

मध्य प्रदेश की बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत स्लीमनाबाद टनल निर्माण पूरा, जिससे कई जिलों के किसानों को लाभ होगा।

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

खेल

अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा, बैनर को लेकर भिड़े फैंस

अर्जेंटीना ने फुटबॉल वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया; फाइनल में स्पेन से भिड़ेंगे। मैच के बाद विवादित बैनर के कारण दोनों देशों के फैंस भिड़े।

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

राज्य

दतिया उपचुनाव में बूथ से बिरादरी तक जंग, भाजपा का ‘वार रूम’ तो कांग्रेस का जातीय समीकरण दांव पर

मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में BJP और कांग्रेस दोनों ने बूथ प्रबंधन और सामाजिक समीकरणों पर अपनी रणनीति तैयार की है।