Raoghat Jagdalpur Railway Line: बस्तर को मिली नई रफ्तार,रावघाट-जगदलपुर रेललाइन प...

raoghat-jagdalpur-railway-line-approval

Raoghat Jagdalpur Railway Line: बस्तर को मिली नई रफ्तार,रावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी

raoghat jagdalpur railway line बस्तर को मिली नई रफ्ताररावघाट-जगदलपुर रेललाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी

बस्तर के विकास की नई आधारशिला

Raoghat Jagdalpur Railway Line: खबर छग के बस्तर के लिए अच्छी खबर है केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है... बतादें कि  बस्तर के लिए बहुप्रतीक्षित रावघाट-जगदलपुर नई रेललाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। लगभग 140 किमी लंबे इस रेलमार्ग पर 3513.11 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसे केंद्रीय बजट से वहन किया जाएगा। यह रेलमार्ग बस्तर के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा।

मुख्यमंत्री का केंद्र सरकार को धन्यवाद

[caption id="attachment_80631" align="alignnone" width="408"]Raoghat Jagdalpur Railway Line: Raoghat Jagdalpur Railway Line:[/caption]

तो वहीं छग के मुखिया विष्णुदेव साय ने देश के मुखिया नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय इलाकों को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना साकार करेगी और इससे छत्तीसगढ़ की जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।

बस्तर के पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

यह रेललाइन न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को पहली बार रेल मानचित्र पर लाएगी, बल्कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच भी संभव करेगी। इससे स्थानीय पर्यटन और व्यापार को नया जीवन मिलेगा।

read more:  बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश ने NDA के नेताओं को सौंपा टास्क, जनता को करें जागरुक

आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा

रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों का बेहतर परिवहन, स्थानीय उत्पादों की पहुंच और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में सुधार होगा। यह परियोजना क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी, जिससे बस्तर की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

भूमि अधिग्रहण पूरा, निर्माण कार्य जल्द शुरू

रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त हुआ है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह बस्तर के अधूरे विकास की गाथा को पूर्णता की ओर ले जाएगा।

नक्सलवाद की जड़ों पर प्रहार

Raoghat Jagdalpur Railway Line: जानकारी के लिए बतादें कि यह परियोजना नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्रों में शासन की सकारात्मक और मजबूत उपस्थिति को स्थापित करेगी। जैसे-जैसे विकास गाँव-गाँव पहुँचेगा और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वैसे-वैसे हिंसा की जगह विश्वास और उम्मीद का माहौल बनेगा। यह सिर्फ एक रेलमार्ग नहीं, बल्कि बस्तर के उज्जवल भविष्य की आधारशिला है।

read more: नक्सलियों ने किया लैंड माइंस ब्लास्ट

 

संबंधित सामग्री

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

मध्य प्रदेश

बरगी बांध हादसा: मौत भी न तोड़ सकी ममता, मां-बेटे की एक ही कब्र में आखरी नींद

बरगी बांध हादसे में मां ने मौत के बाद भी बेटे को नहीं छोड़ा। दिल्ली में मां-बेटे को एक ही कब्र में दफनाया गया, भावुक कर देने वाली कहानी।

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

फाइनेंस

Stock Market Rally: चुनावी नतीजों का असर ,सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार

चुनावी नतीजों के बीच शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला और निफ्टी 24000 के पार पहुंचा। जानिए किन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा उछाल।

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

देश-विदेश

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।