land-mines-blast

Land Mines Blast : नक्सलियों ने किया लैंड माइंस ब्लास्ट

By : Narendra Singh
Land Mines Blast : नक्सलियों ने किया लैंड माइंस ब्लास्ट

Land Mines Blast : तेलंगाना ग्रेहाउंड के 3 जवान शहीद

Land Mines Blast : नक्सलियों ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में बारुदी सुरंग ब्लास्ट कर दिया है. इस घटना में 3 जवान शहीद हो गए हैं.

लैंड माइंस ब्लास्ट

यहां नक्सलियों ने बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया है. इस ब्लास्ट में तेलंगाना के ग्रेहाउंड के तीन जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की है. दोनों ओर से भीषण मुठभेड़ भी चल रही है.

सर्चिंग पर निकले थे जवान

तेलंगाना के मुलुगु जिले के जंगल में नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी. ऐसे में यहां से ग्रेहाउंड और सुरक्षा बल के जवानों को रवाना किया गया. मुलुगु के जंगल में जैसे जवान पहुंचे नक्सलियों ने सुरक्षाबालों को निशाना बनाकर बारूदी सुरंग विस्फोट कर दिया. इस ब्लास्ट में ग्रेहाउंड के तीन जवान शहीद हो गए हैं. इस घटना के बाद छत्तीसगढ़ में भी अलर्ट बढ़ा दिया गया है.

ब्लास्ट के बाद फायरिंग

बारुदी सुरंग ब्लास्ट होते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों के जवानों ने भी नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया. दोनों ओर से भीषण गोलीबारी चल रही है. इस फायरिंग में 3 जवानों के घायल होने की खबर है. मुठभेड़ में घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है. इधर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर मुलुगु जिले में हुए इस ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा बल अलर्ट हैं. दरअसल इन दोनों राज्यों के बॉर्डर पर भी कर्रेगुट्टा के जंगल में भी नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Raed More:- MP Weather: एमपी में 4 सिस्टम से आंधी, बारिश-ओले

Watch Now:-लाहौर में 2 घंटे में 12 धमाको केबाद कराची दहला