बिलासपुर जिला कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 3 महीने में तीसरी बार आया ई-मेल

bilaspur-court-gets-bomb-threat-third-time

बिलासपुर जिला कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 3 महीने में तीसरी बार आया ई-मेल

बिलासपुर जिला कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी 3 महीने में तीसरी बार आया ई-मेल

Bilaspur court bomb threat: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पुलिस और प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया।सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर, कोर्ट रूम और आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हालांकि जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

कार्यवाही के दौरान मिली धमकी

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को न्यायालय की नियमित कार्यवाही चल रही थी। जज, वकील और पक्षकार कोर्ट रूम में मौजूद थे, तभी ई-मेल के जरिए धमकी मिलने की सूचना मिली। इसके बाद तुरंत सुरक्षा बढ़ाई गई और एहतियातन लोगों को बाहर निकाला गया।

Read Also:- बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट

Bilaspur court bomb threat: 3 महीने में तीसरी बार धमकी

यह पहली बार नहीं है जब न्यायालय को इस तरह की धमकी मिली हो। पिछले तीन महीनों में यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी जिला कोर्ट और हाईकोर्ट को ई-मेल के जरिए बम धमकी मिल चुकी है।  हर बार जांच में कुछ नहीं मिलने के बावजूद लगातार मिल रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गई हैं।

कोर्ट परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। कोर्ट के सभी कमरों, गलियारों और परिसर के कोने-कोने की बारीकी से जांच की गई।

Read More :- विदेशी निवेशकों में हड़कंप: क्या भारतीय शेयर बाजार में और गिरावट आएगी 2026  

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।