दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

ग्रामटेक 2026 रोड शो दिल्ली में

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन, किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

दिल्ली में आयोजित ग्रामटेक 2026 रोड शो में मुख्यमंत्री शर्मा ने किसानों के लिए विभिन्न सहायता योजनाओं की घोषणा की, जिसमें अनुदान और कृषि निधि शामिल हैं।

दिल्ली में ग्रामटेक 2026 रोड शो का सफल आयोजन किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट |

दिल्ली में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) 2026 रोड शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारा किसान हारी हुई जंग लड़ता है। नुकसान हो जाए, लेकिन अगली बार उसे फसल बोनी ही है, वो हार नहीं मानता। देश का व्यापार जगत राजस्थान की कृषि क्षमता पर भरोसा करता है। राज्य सरकार किसानों और निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

30 हजार का अनुदान

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- बैलों से खेती करने वाले किसानों को 30 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है, जिससे कि प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल सके और छोटी जोत वाले किसान सही से पैदावार कर सकें। हम किसानों को किसान सम्मान निधि भी दे रहे हैं। PM फसल बीमा योजना में सबसे ज्यादा 2 करोड़ 19 लाख पॉलिसी जारी की गई हैं, जिनमें 6500 करोड़ रुपए का क्लेम सेटल किया गया है। सरकार ने 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू कर दिया है और 2027 तक प्रदेश के सभी जिलों में किसानों को दिन में बिजली देना शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री शर्मा ने उद्यमियों को 23 से 25 मई तक जयपुर में होने वाले ग्रामटेक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। 

751 MOU पर काम पूरा

CM ने कहा- कृषि क्षेत्र में देश-विदेश की कंपनियों ने 44 हजार करोड़ रुपए के 2500 से ज्यादा MOU किए थे। अब तक 751 MOU पर काम पूरा हो चुका है और 9000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। ग्रामटेक इसी को आगे ले जाने का मंच है। CM ने कहा- ग्रामटेक समिट साझेदारी का नया मंच बनेगा। निवेशकों, कृषि वैज्ञानिकों, किसानों को ग्रामटेक के जरिए साझेदारी के मंच पर लाया जाएगा। PM मोदी के सशक्त भारत सशक्त् किसान के मॉडल को जमीन उतारने के लिए ग्राम टेक का आयोजन हो रहा है।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, डच कंपनियों को CM मान ने दिया न्योता

पंजाब

पंजाब में बनेगा बासमती का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’, डच कंपनियों को CM मान ने दिया न्योता

पंजाब में कृषि क्षेत्र की नई दिशा के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बासमती चावल के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित करने की घोषणा की।

Rajasthan Patwari Suicide: पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड

राजस्थान

Rajasthan Patwari Suicide: पटवारी ने नयाब तहसीलदार से परेशान होकर किया सुसाइड

A Patwari from Banswara, Rajasthan, committed suicide citing torture by a Nayab Tehsildar. The incident occurred after his brother's wedding.

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

खेल

RR ने LSG को 40 रन से दी मात, पॉइंट्स टेबल पर RCB को पीछे छोड़ दूसरे नंबर पर

In the 32nd match of IPL 2026, Rajasthan Royals beat Lucknow Super Giants by 40 runs at Ekana Stadium, Lucknow.

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

जुर्म गाथा

दिल्ली में सनसनी: IRS अधिकारी की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत, पूर्व घरेलू कर्मचारी पर हत्या का शक

In Delhi's Kailash Hills, a 22-year-old daughter of an IRS officer was found dead at home. Initial investigations suggest murder; a former house employee is the main suspect.