बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट

bilaspur-bird-flu-22k-birds-culled

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट

बिलासपुर में बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा 22 हजार से अधिक पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट

Bilaspur bird flue: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) का खतरा बढ़ता जा रहा है। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की पुष्टि के बाद प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए 22,808 पक्षियों और 25,896 अंडों को नष्ट कर दिया है।

17 मार्च से शुरू हुआ मौत का सिलसिला

जानकारी के अनुसार, पोल्ट्री फार्म में 16-17 मार्च के आसपास ही मुर्गे-मुर्गियों की मौत शुरू हो गई थी। शुरुआत में करीब 100 पक्षियों की मौत को सामान्य मानकर नजरअंदाज किया गया। इस दौरान पूरे संभाग में मुर्गे और चूजों की सप्लाई भी जारी रही, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया। लगातार मौतें बढ़ने के बाद करीब 6 दिन बाद सैंपल जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन हरकत में आया और बड़े पैमाने पर कुक्कुटों को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की गई।

Bilaspur bird flue: सक्रमण रोकने उठाए सख्त कदम

संक्रमण को रोकने के लिए 5,000 से अधिक मुर्गियां, 5,000 बटेर, 600 बतख, 17,000 चूजे,  25,000 से अधिक अंडे नष्ट किए गए। इसके अलावा करीब 79 क्विंटल दाना और हैचरी की दवाइयों सहित लाखों रुपये की सामग्री भी खत्म की गई।

खुले में फेंके गए मरे पक्षी, बढ़ा खतरा

शहर के खमतराई क्षेत्र में मरे हुए मुर्गों को खुले में फेंके जाने की शिकायतें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने सुरक्षित निस्तारण का दावा किया था, लेकिन कई जगहों पर पक्षियों को नालियों में फेंक दिया गया, जिससे संक्रमण का खतरा और बढ़ गया है।

घर-घर सर्वे और स्वास्थ्य जांच

स्वास्थ्य विभाग की 14 टीमों ने देवनंदन नगर क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे किया। 156 घरों के 636 लोगों की जांच में 9 लोगों में सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी पर निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन का दावा- स्थिति नियंत्रण में

पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि स्टाफ की कमी के कारण निगरानी में चुनौतियां सामने आ रही हैं।इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी पक्षी की असामान्य मौत की सूचना तुरंत प्रशासन को दें और सतर्कता बरतें।

Read More: 11 मंजिला हमीदिया में ‘लिफ्ट संकट’:सैलेरी नहीं मिलने से लिफ्ट ऑपरेटरों ने छोड़ी नौकरी

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

देश-विदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, भारत बनेगा दुनिया का 5वां देश

नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को लॉन्च किया, जिससे भारत दुनिया का 5वां देश बन गया जहाँ हाइड्रोजन ट्रेनें चलती हैं।

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।