UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।

up बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी 8038 छात्र पास

UP बोर्ड का रिजल्ट जारी |

UP बोर्ड का रिजल्ट गुरुवार शाम 4 बजे जारी कर दिया गया। 12वीं में 80.38 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% नंबरों के साथ यूपी टॉप किया है। शिखा वर्मा के पिता किसान और मां गृहिणीं हैं। शिखा इनकम टैक्स अफसर बनना चाहती हैं।

छात्राओं ने मारी बाजी 

दूसरे नंबर पर बरेली की नंदनी गुप्ता और बाराबंकी की श्रिया वर्मा हैं। दोनों के 97.20% नंबर हैं। तीसरे स्थान पर भी 2 छात्राएं हैं। बरेली की सुरभि यादव और बाराबंकी की पूजा पाल को 97% नंबर मिले हैं। सुरभि के पिता की फर्नीचर की शॉप है। छात्र वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। UP बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया, जिन छात्राओं ने राज्य भर में टॉप पोजिशन हासिल किया है, उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। 

ऐसा रहा जिलों का रिजल्ट

UP बोर्ड 12वीं में टॉप-10 में 23 छात्रों ने जगह बनाई है। इनमें बरेली से सबसे अधिक 5 टॉपर्स हैं। फिर सीतापुर और बाराबंकी से 4-4, चित्रकूट और हरदोई से 2-2 फिर बागपत, मुरादाबाद, कानपुर नगर, कन्नौज, बांदा और प्रतापगढ़ से 1-1 टॉपर्स टॉप-10 में शामिल हैं। इन छात्रों ने 500 में 488 से 477 अंक प्राप्त किए हैं। 

135 कैदियों ने परीक्षा दी

वहीं जेल में बंद 135 कैदियों ने परीक्षा दी। इनमें से 114 पास हुए। इनका पासिंग परसेंटेज 84.44% रहा। 30 जेलों में से 27 जेलों के बंदियों ने परीक्षा दी। मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, उन्नाव, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, हमीरपुर, जौनपुर और भदोही का रिजल्ट 100% रहा है। सबसे बेकार रिजल्ट हरदोई जेल का रहा। यहां 2 बंदियों ने परीक्षा दी थी। दोनों फेल हो गए।

प्रमुख खबरें