Bhupesh Baghel on US ceasefire: अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल...

bhupesh-baghel-us-ceasefire-statement

Bhupesh Baghel on US ceasefire: अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल का बयान-"राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़"

bhupesh baghel on us ceasefire अमेरिका की सीजफायर घोषणा पर एक्स सीएम भूपेश बघेल का बयान-"राष्ट्रीय स्वाभिमान से खिलवाड़"

भूपेश बघेल ने अमेरिकी दखल को बताया गलत

Bhupesh Baghel on US ceasefire: खबर छग की राजधानी रायपुर से है जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा की गई घोषणा को 'राष्ट्रीय स्वाभिमान के खिलाफ' बताया है। उन्होंने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और ऐसे निर्णय केवल संबंधित देशों द्वारा ही किए जाने चाहिए। उन्होंने इंदिरा गांधी की 1971 की विदेश नीति का हवाला देते हुए कहा कि भारत कभी तीसरे देश के हस्तक्षेप को स्वीकार नहीं करता। read more:मप्र के बैतूल में मानवता शर्मसार,सड़क पर तड़पते बुजुर्ग को ठेले पर ले जाना पड़ा अस्पताल

ट्रंप पंच बन गए, मध्यस्थ नहीं– बघेल का तंज

भपेश बघेल ने कहा कि मध्यस्थता का मतलब है संवाद में मदद करना, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को पंच की तरह पेश किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसी क्या परिस्थितियां बनीं कि अमेरिका को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की, जिससे देश को स्थिति की पूरी जानकारी मिल सके।

STF गठन को बताया चुनावी स्टंट

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए बनी STF पर भी बघेल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले भी अभियान चलाए गए, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त ही बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठ की बातें जोर पकड़ती हैं और इस बार बंगाल चुनाव के कारण यह मुद्दा फिर से उछाला जा रहा है।

 पीएम आवास योजना पर सीधा हमला, बहस की चुनौती स्वीकार

प्रधानमंत्री आवास योजना में राशि घटाए जाने पर बघेल ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने बताया कि पहले योजना के तहत 1.30 लाख रुपये मिलते थे, जिसे अब 1.20 लाख कर दिया गया है। उन्होंने विधानसभा में इसे 2.5 लाख करने की मांग की है। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बहस की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि समय और स्थान तय करें, वे चर्चा के लिए तैयार हैं।

सरकार के साथ हैं, लेकिन जवाबदेही भी जरूरी

Bhupesh Baghel on US ceasefire: बतादें कि भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस सरकार के साथ है और युद्ध टलना चाहिए, लेकिन इससे जुड़ी परिस्थितियों और फैसलों को लेकर पारदर्शिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार को निर्णय लेने का पूरा अधिकार है, लेकिन विपक्ष का दायित्व है कि जनता की ओर से सवाल पूछे और जवाब मांगे। read more: लखनऊ में ब्रह्मोस एयरोस्पेस का उद्घाटन, CM बोले – आतंकवाद कुत्ते की पूंछ  

संबंधित सामग्री

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

उत्तर प्रदेश

UP IAS Transfer 2026: कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई जिम्मेदारी… क्या है पूरा फेरबदल?

यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले। कई जिलों के DM बदले, रिंकू सिंह राही को नई पोस्टिंग, पूरी लिस्ट यहां पढ़ें।

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

देश-विदेश

Election Results 2026 Live: बंगाल में ममता की परीक्षा, तमिलनाडु में विजय का धमाका? पांच राज्यों के रुझानों ने बढ़ाई हलचल

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना शुरू। शुरुआती रुझानों में कई राज्यों में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।