Chhattisgarh Tourism: मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत, 75 प्रति...

cg-mukhyamantri-jan-tourism-subsidy

Chhattisgarh Tourism: मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत, 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ आकर्षक टूर पैकेज

chhattisgarh tourism मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत 75 प्रतिशत सब्सिडी के साथ आकर्षक टूर पैकेज

Chhattisgarh Tourism: छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी ने मिलकर मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इसके तहत रायपुर और बस्तर में पर्यटकों के लिए विशेष दूर पैकेजों की शुरुआत जल्द होगा।

Chhattisgarh Tourism: विशेष टूर पैकेज की शुरुआत

इस योजना के अंतर्गत रायपुर से चार प्रमुख टूर पैकेज संचालित किए जाएंगे, जिनमें रायपुर सिटी दूर, रायपुर सिटी धार्मिक टूर, रायपुर-जगदलपुर सर्किट दूर और रायपुर-सिरपुर बारनवापारा सर्किट टूर शामिल हैं। प्रत्येक पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी-अंग्रेजी गाइड, भोजन और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे पर्यटक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का आनंद ले सकेंगे। Read More-elephants in Korba district: बेबी एलीफेंट के साथ 15 हाथियों का Movement “ड्रोन से निगरानी”.

Chhattisgarh Tourism: टूर पैकेज की खासियत

प्रत्येक पैकेज के लिए कम से कम 10 व्यक्तियों का समूह आवश्यक है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पीने का पानी, स्नैक्स, लंच और ट्रैवल इंश्योरेंस दिया जाएगा। 2 से 18 वर्ष तक के बच्चों को 85 प्रतिशत और 18 वर्ष से अधिक के वयस्कों को 75 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। Read More-CG CM will be on a tour of MP today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे

रायपुर सिटी टूर (दिवसीय भ्रमण)

इस टूर में पर्यटक रायपुर के प्रमुख स्थलों-राम मंदिर, ऊर्जा पार्क, पुरखौती मुक्तांगन, छत्तीसगढ़ ट्राइबल म्यूजियम, नंदनवन जू और कौशल्या माता मंदिर की सैर कर सकेंगे। पैकेज में वातानुकूलित वाहन, हिंदी /अंग्रेजी गाइड, भोजन और यात्रा बीमा शामिल है

रायपुर सिटीधार्मिक  टूर (दिवसीय भ्रमण)

धार्मिक स्थलों पर केंद्रित यह टूर हनुमान मंदिर, मां बंजारी मंदिर, कैवल्य धाम जैन मंदिर, इस्कॉन मंदिर, महामाया मंदिर, दंतेश्वरी माता मंदिर, राम मंदिर और मां कौशल्या माता मंदिर की यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। इस टूर की शुरुआत और समापन भी रायपुर रेलवे स्टेशन से ही होगा।
रायपुर-जगदलपुर सर्किट टूर
इस पैकेज में बस्तर क्षेत्र के प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्थली-जगदलपुर, चित्रकोट, तीरथगढ़-की यात्रा शामिल है। पर्यटक चित्रकोट जलप्रपात, कुटुमसर गुफा,कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान और दंतेश्वरी मंदिर जैसे प्रमुख आकर्षणों का आनंद ले सकेंगे। ठहराव डबल-शेयरिंग होटल में होगा तथा दैनिक भोजन की व्यवस्था रहेगी।
रायपुर-सिरपुर-बारनवापारा सर्किट टूर
यह दूर सित्पुर के ऐतिहासिक मंदिरों और बारनवापास वन्यजीव अभयारण्य की सैर करवाएगा। पैकेज में स्वैक्स, भोजन, होटल आवास और वातानुकूलित वाहन शामिल है। पर्यटकों को जंगल सफारी का रोमांचक अनुभव भी मिलेगा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।