cg-liquor-rate-cheaper

CG Liquor Rate Cheaper: छत्तीसगढ़ में मिलेगी सस्ती विदेशी शराब!

By : Narendra Singh
CG Liquor Rate Cheaper: छत्तीसगढ़ में मिलेगी सस्ती विदेशी शराब!
[caption id="attachment_66177" align="alignnone" width="300"]साय कैबिनेट साय कैबिनेट[/caption]

साय सरकार ने 9.5% आबकारी शुल्क किया खत्म

CG Liquor Rate Cheaper:- छत्तीसगढ़ में सुरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है.क्योंकि अब शराब सस्ती होगी। बजट से ठीक एक दिन पहले साय कैबिनेट की बैठक में इसे लेकर फैसला किया गया है। अंग्रेजी शराब पर लगने वाला 9.5% आबकारी शुल्क खत्म किया गया है।

साय सरकार ने आबकारी टेक्स किया खत्म

[caption id="attachment_66178" align="alignnone" width="262"]शराब सस्ती शराब सस्ती[/caption] कबिनेट बैठक के बाद प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम अरुण साव ने आबकारी विभाग को लेकर किए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ये फैसला किया गया है। ये भी तय किया गया है कि साल 2025-26 की आबकारी नीति साल 2024-25 की तरह ही होगी।2025-26 में 674 मदिरा दुकानें और प्रीमियम मदिरा दुकानें संचालित करने का फैसला भी जस का तस रखा गया है। देशी शराब की आपूर्ति पहले जैसी ही रहेगी और पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध होगी। विदेशी मदिरा थोक क्रय, वितरण छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा। मदिरा पर लागू अधोसंरचना विकास शुल्क भी जिस तरह पहले लगता था लगेगा। Read More:- Ranveer Allahbadia : सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को पॉडकास्ट फिर से शुरू करने की अनुमति दी

कांग्रेस ने फैसले के किया विरोध

CG Liquor Rate Cheaper:- “भाजपा सरकार ने शराब दुकानें कम करने का कोई फैसला नहीं लिया। राज्य में इस साल भी 674 दुकानों से शराब बेचीं जाएगी। सरकार ने विदेशी शराब पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स 9.5 प्रतिशत को कम इसलिए किया ताकि ज्यादा बिक्री हो, ज्यादा मुनाफा मिले। शराब की काली कमाई का मोह सरकार छोड़ नहीं पा रहीं। दुकानों में कौन सी शराब बिकेगी, कौन से निर्माता के ब्रांड राज्य में बिकेगा, इसके नाम पर कमीशन खेल बड़े पैमाने पर हो रहा है। शराब के इस सुनियोजित घोटाले में उच्च स्तर के लोग संलिप्त है। शराब बंदी को लेकर पांच सालों तक हल्ला मचाने वाले भाजपाई बतायें शराबबंदी कब होगी? Click this: लैटस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करे 

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर