KORBA HADSA: कोरबा शहर के कपाटमुडा रोड स्थित देर रात एक परिवार पर दीवार गिर गई है। मौसम का रुख बदलने से पड़ोस की निर्माणधीन बिल्डिंग की दीवार उनके घर पर गिर गई. हादसे में सो रहे पति-पत्नी और बच्चा मलबे में दब गए. बता दें कि सभी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. वहीं घर में रखे दोपहिया और सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.

KORBA HADSA: अजय धनवार के घर पर जा गिरी
बता दें कि बीती रात शहर में मौसम का मिजाज बदला और आंधी तूफान चलने लगी। इस दौरान भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत तो मिली, लेकिन एक परिवार पर आफत टूट पड़ी. कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर के कपाटमुडा रोड की पूरी घटना है. निर्माणधीन तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक भरभराकर पड़ोस के अजय धनवार के घर पर जा गिरी.
KORBA HADSA: ईंटों के मलबे में दब गए
संतोष वर्मा द्वारा बनवाए जा रहे मकान की दीवार गिरने से अजय धनवार, उनकी पत्नी और उनका छोटा बच्चा घर के अंदर सो रहे थे. हादसे के दौरान ईंटों के मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल और अस्पताल के लिए भेजा.
READ MORE: Bhopal Accident News: CNG टैंकर ने मासूम बच्चों को रौंदा, 1 की मौत, कई घायल!
