Sriganganagar Sister Murder: श्रीगंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, एक भाई ने जमीनी विवाद के चलते अपनी बड़ी बहन के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी बहन की मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी भाई बहन के शव के पास ही बैठा रहा। यह घटना रावला थाना इलाके के गांव 8 डीओएल में रविवार शाम करीब 7 बजे की है।
लिव-इन में रहती थी बहन
आरोपी का नाम सुरेंद्र और मृतक युवती का नाम मंजू हो, जो कि एक युवक के साथ लिव-इन में रहती थी। भाई ने उसे जमीन में हिस्सा देने के बहाने उसे घर बुलाया था, युवती अपने लिव-इन पार्टनर के साथ घर पहुंची। उसका पार्टनर उसे घर छोड़कर गांव की ओर चला गया। इसके बाद मंजू ने जमीन में अपने हिस्से की मांग की। इसी बात पर भाई- बहन की बहस होने लगी। गुस्से में आकर भाई सुरेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बहन मंजू के सिर में वार कर दिया। मंजू चीखते हुए फर्श पर गिर पड़ी।

चीख सुन आया लिव-इन पार्टनर
युवती की चीख सुनकर लिव-इन पार्टनर अंदर आया उसने देखा कि, मंजू खून में लथपथ जमीन पर मृत पड़ी है। युवक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तो देखा आरोपी बहन के शव के बगल में ही बैठा था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

बता दें कि, घटना के समय मंजू की मां घर पर नहीं थी, वो अपने पीहर गांव कालुवाला में भांजे और भांजी की शादी में शामिल होने के लिए गई थी।
DSP प्रशांत कौशिक का बयान
DSP प्रशांत कौशिक ने बताया कि- ‘प्रारंभिक जांच में बहन-भाई के बीच जमीन विवाद ही हत्या का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।’

‘पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रावला के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। आरोपी सुरेंद्र को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना की मंजू की मां और श्रीगंगानगर रह रहे दूसरे भाई को दी।’
Also Read- Dausa Accident News: बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, 2 भाईयों की मौत!
