PMGSY Phase-4: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में कुल 774 सड़कों का शिलान्यास किया। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी 58 सड़कों के निर्माण कार्यों की शुरुआत हुई। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के बाजार पारा ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने बताया कि जिले में स्वीकृत 58 सड़कों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
PMGSY Phase-4: सड़क सुधार से लोगों को मिली राहत
जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने कहा कि पहले क्षेत्र की सड़कों की स्थिति खराब थी, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
PMGSY Phase-4: सड़क योजना को बताया ऐतिहासिक कदम
रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-4 के शुभारंभ को प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।
बलरामपुर-रामानुजगंज में 58 सड़कों का निर्माण
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वीकृत इन 58 सड़कों की कुल लंबाई 142.55 किलोमीटर है। इनकी अनुमानित लागत लगभग 140.8 करोड़ रुपये है। वर्ष 2025-26 में पूरी होने वाली इन सड़कों के निर्माण से 58 नई बसाहटें पक्की सड़कों से जुड़ जाएंगी, जिससे वर्षभर आवागमन सुगम बना रहेगा।
