Pahalgam Attack: 22 अप्रैल 2025… ये तिथि तो पूरे भारत को है ? वैसे तो ये तिथि न भूलने वाली है न ही इतिहास हम भारतीयों को ये दिमांक कभी भूलने देगा। इस पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। कई लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था।

Pahalgam Attack: 26 लोगों की हत्या
आज ही के दिन 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 22 निर्दोष पर्यटकों कही हत्या कर दी थी। देश के इतिहास यह पहली बार था, जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा था। आतंकवादियों ने 25 हिंदू समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी से पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को खास मैसेज दिया है।
Pahalgam Attack: थीम ऑपरेशन सिंदूर
इसको लेकर इंडियन आर्मी ने कहा, ‘जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। भारत भूलता नहीं है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है। भारतीय सेना ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आतंकियों और उनके रहनुमाओं को चेतावनी दी है। पोस्ट के साथ जारी तस्वीर में सिंदूर और भारत का नक्शा दिखाया गया है, जिसकी थीम ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी है।

दरअसल भारत के ‘मिनी स्विट्जरलैंड पहलगाम के बैसरन की खूबसूरत वादियां, 22 अप्रैल 2025 की दोपहर अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं। बता दें कि आतंकियों की गोलियां पहली बार धर्म पूछ-पूछकर लोगों का सीना छलनी कर रहा था। कायर आतंकियों के इस हमले ने 26 जिंदगियां खत्म कर दीं।
आतंकियों का हमला और भारत का ऑपरेशन सिंदूर
बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान स्पॉन्सर आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में हमला कर टारगेट किलिंग करते हुए 25 हिंदुओं समेत 26 लोगों की हत्या कर दी थी। यह पहली बार हुआ था, जब आतंकियों ने धर्म पूछ-पूछकर लोगों की हत्या की थी। बता दें कि आतंकियों के निशाने पर सिर्फ हिंदू थे। इस हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान को जिम्मेदार बताया था।
