Medical Education: दिल्ली सरकार के मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल स्नातकोत्तर, डीएनबी और फेलोशिप की कुल 108 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के अनुसार, इस फैसले से राजधानी में मेडिकल शिक्षा का दायरा बढ़ाया।

Medical Education: कितनी सीटें बढ़ेंगी?
MD, MS,DNB और फेलोशिप प्रोग्राम्स को मिलाकर कुल 108 नई सीटें शुरू करने की योजना है। प्रस्ताव के अनुसार, एमडी (Doctor of Medicine) और एमएस (Master of Surgery) की 67 सीटें बढ़ाई जाएंगी, जबकि डीएनबी (Diplomate of National Board) की 36 सीटों का इजाफा किया जाएगा। इस तरह कुल 103 सीटें (MD, MS, DNB) जुड़ेंगी।
Medical Education: डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे
इसके अलावा फेलोशिप प्रोग्राम के तहत 5 अतिरिक्त सीटें शुरू करने की योजना है, जिससे कुल संख्या बढ़कर 108 सीटें हो जाएगी। फेलोशिप सीटों का वितरण भी तय किया गया है गुरु तेग बहादुर अस्पताल में 3 सीटें दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट (DSCI) में 2 सीटें सरकार का मानना है कि इन सीटों में बढ़ोतरी से अधिक संख्या में छात्र विशेषज्ञ डॉक्टर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
एमएस की 24 सीटें प्रस्तावित
विभिन्न सरकारी मेडिकल संस्थानों में एमडी, एमएस और डीएनबी सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बता दें कि सबसे अधिक 35 सीटें मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) में बढ़ाई जाएंगी। इसके अलावा डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में पहली बार मेडिकल स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है, जहां एमडी और एमएस की 24 सीटें प्रस्तावित हैं।
इसी क्रम में दिल्ली स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 4 सीटें और यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस), जो गुरु तेग बहादुर अस्पताल से संबद्ध है, वहां भी 4 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
