Sadbhaavana Jaagrti Abhiyaan: ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ के रथ को आज मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।जानकारी के अनुसार यह अभियान पारिवारिक मूल्यों, संवाद और परस्पर समन्वय के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। इससे राष्ट्र और समाज के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी।

Sadbhaavana Jaagrti Abhiyaan: लोगों को नशा मुक्ति का संदेश देंगे
बताया गया कि यह अभियान आगामी एक वर्ष तक जिले के गांव-गांव पहुंचकर लोगों को पारिवारिक सद्भावना, नशा मुक्ति और आध्यात्मिक जागरूकता के प्रति प्रेरित करेगा। रथ यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया जाएगा।
हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

CM ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के स्थापना नवदशकोत्सव के उपलक्ष्य में संचालित ‘पारिवारिक सद्भावना जागृति अभियान’ के रथ को आज रीवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी उपस्थित रहे।
READ MORE: 21 अप्रैल को तमिलनाडु चुनाव प्रचार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
