Tamilnadu election campaign: भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 अप्रैल को तमिलनाडु एक दिवसीय चुनावी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव तमिलनाडु की रासिपुरम और अविनाशी विधानसभा में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1.00 बजे भोपाल से कोयंबटूर के रासिपुरम विधानसभा पहुंचेंगे। दोपहर 01.20 बजे रासिपुरम विधानसभा में बैठक लेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव सायं 4.30 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में प्रचार करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कोयंबटूर से सायं 6.15 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

Tamilnadu election campaign: कल शाम से मतदान समाप्त
तमिलनाडु में मुख्य चुनाव अधिकारी अर्चना पटनायक ने कल शाम से मतदान समाप्त होने तक के लिए विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं। इनमें सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक संचार के सभी माध्यमों से किसी भी प्रकार की चुनावी सामग्री का प्रदर्शन नहीं करने, साथ ही जनता की भागीदारी वाले किसी भी प्रकार के नाट्य प्रदर्शन पर प्रतिबंध शामिल है। निर्वाचन क्षेत्रों से बाहर के राजनीतिक पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को कल शाम छह बजे के बाद निर्वाचन क्षेत्र छोड़ देना होगा।
Tamilnadu election campaign: चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं
पार्टी के स्टार प्रचारकों को कल शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार करने की अनुमति नहीं होगी। मतदान के दिन, एक वाहन की अनुमति होगी और दूसरा वाहन चुनाव एजेंट या कार्यकर्ताओं के उपयोग के लिए होगा। वाहनों के परमिट चुनाव अधिकारी द्वारा जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को मतदाताओं को लाने-ले जाने के लिए अपने या अपने एजेंट द्वारा किसी वाहन का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
