BJP Mahila Morcha: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 20 अप्रैल को रायपुर में जन आक्रोश यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ होगी।

BJP Mahila Morcha: आमसभा का आयोजन
इसको लेकर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बताया कि यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव. उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे। बता दें कि यह पदयात्रा दोपहर 3 बजे बलबीर जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर सुभाष स्टेडियम तक जाएगी, जहां आमसभा का आयोजन किया जाएगा।
BJP Mahila Morcha: यात्रा के माध्यम से सामने लाया
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई, जिसमें यात्रा की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। महिला मोर्चा का कहना है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध से प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश है, जिसे इस यात्रा के माध्यम से सामने लाया जाएगा।
महिला सम्मेलन आयोजित
पार्टी ने आगे भी आंदोलन की रूपरेखा तय की है। 23 और 24 अप्रैल को प्रदेशभर में महिला सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।
READ MORE: चार धाम मार्ग अधिक सुरक्षित और सुलभ-CM धामी
