bijapur-security-forces-success-2025

CG NEWS :बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया

By : Taruna Samariya
CG NEWS :बीजापुर में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया
Bijapur security forces success 2025 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सली विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में कुल 6 नक्सली न्यूटरलीइज किया हैं, जिनमें से एक 8 लाख रुपये का इनामी था। यह मुठभेड़ जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त दल ने आतंकियों को घेर कर रुक-रुक कर फायरिंग की।

मुठभेड़ और हथियार बरामदगी

मोहल्ले की तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, इंसास रायफल, स्टेनगन, 303 राइफल समेत अन्य सामग्रियां मिलीं। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में जवान तैनात कर फरार नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। READ MORE :ED का बड़ा एक्शन-पूर्व सीएम बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क की

नक्सली संगठन को बड़ा झटका

मारे गए नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी के प्रमुख बुचन्ना और उसके सहयोगी शामिल हैं। उनके खिलाफ हत्या, आगजनी, आंतकवादी गतिविधियों सहित 40 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा और सुरक्षा स्थिति में सुधार होगा।

आगे की कार्रवाई

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि इलाके में तलाशी अभियान जारी रहेगा और सभी नक्सलियों को खत्म करने के लिए सेना और केंद्रीय बल पूरी ताकत से लगे हुए हैं। पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की संयुक्त टीम लगातार सतर्क है ताकि बीजापुर में शांति कायम रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के संकल्प के साथ इस मिशन को पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता से आगे बढ़ा रही है। राज्य सरकार और सुरक्षा एजेंसियां एकजुट होकर इस लड़ाई को निर्णायक अंत तक ले जाएंगी।

यह कार्रवाई नक्सलवाद के खिलाफ जारी कड़े संघर्ष में सुरक्षा बलों की महत्वपूर्ण जीत है, जिसने क्षेत्रीय सुरक्षा में मजबूत कदम बढ़ाए हैं।    

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर