पटना-बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- धमकी फेक नहीं

patna-begusarai-civil-court-bomb-threat-news

पटना-बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, लिखा- धमकी फेक नहीं

पटना-बेगूसराय सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी लिखा- धमकी फेक नहीं

Patna Begusarai Court Bomb: पटना सिविल कोर्ट और बेगूसराय सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलने के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके बाद भारी पुलिस बल को तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है। 

जज के पास आया मेल

यह धमकी जिला जज के सरकारी E-Mail ID पर भेजी गई। धमकी भरा Mail मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। जज द्वारा तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी अपना काम छोड़कर बाहर निकल गए। 

[caption id="attachment_139689" align="alignnone" width="1309"]धमकी भरा मेल धमकी भरा मेल[/caption]

14 सायनाइड गैस से भरे बम

रात 12:42 बजे इस Mail से प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया। Mail में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम फटने वाले हैं। बेगूसराय सिविल कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। देर रात 12:42 बजे मेल के जरिए धमकी दी गई। मेल में लिखा है, सोमवार दोपहर 1 बजे से पहले धमका हो सकता है। कोर्ट कैंपस और जज के चैंबर में 14 सायनाइड गैस से भरे बम रखे हुए हैं।

[caption id="attachment_139690" align="alignnone" width="1327"]चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रही पुलिस[/caption]

Patna Begusarai Court Bomb: TNRT का मैंबर

धमकी देने वाले ने खुद को तमिलनाडु रिट्रीवल ट्रूप्स (TNRT) का मैंबर बताया। भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है कि यह कोई फेक धमकी नहीं है। कुछ बमों को ड्रोन के जरिए गिराया गया, इसलिए प्रशासन को छतों की तलाशी लेनी चाहिए। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बेगूसराय पुलिस अलर्ट हो गई है। एहतियात के तौर पर कोर्ट में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर तलाशी ली जा रही है। सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर किसी को भी अंदर आने की अनुमती नहीं है।

जांच में लगी पुलिस

साइबर सेल जांच कर रही है कि क्या यह किसी असामाजिक तत्व की शरारत है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। Mail में बार-बार तमिलनाडु की घटनाओं और वहां के एक राजनीतिक दल का जिक्र किया गया है। नांगुनेरी तमिलनाडु का एक इलाका है। हमलावर ने खुद को TNRT का हिस्सा बताया है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।