बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, अध्यक्ष ने बुलाई आपात बैठक

bihar-assembly-bomb-threat-speaker-emergency-meeting

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, अध्यक्ष ने बुलाई आपात बैठक

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी अध्यक्ष ने बुलाई आपात बैठक

Bihar Assembly bomb threat: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शुक्रवार को विधानसभा सचिवालय को ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश मिला, जिससे पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। 

विधानसभा में बम!

जानकारी के अनुसार, विधानसभा सचिवालय को मिले E-Mail में इमारत को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस घटना की पुष्टि करते हुए पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बतया कि ईमेल के जरिए धमकी मिली है। इस मामले की जांच चल रही है और एहतियाती कदम के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

[caption id="attachment_140701" align="alignnone" width="1119"]तलाशी कर रही टीम तलाशी कर रही टीम[/caption]

विधानसभा अध्यक्ष ने बुलाई बैठक

धमकी की जानकारी मिलते ही, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार तुरंत एक्शन मोड में आ गए। उन्होंने तुरंत सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। अध्यक्ष ने प्रभारी सचिव, ख्याति सिंह को निर्देश दिया कि वे प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) से संपर्क करें, ताकि सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Bihar Assembly bomb threat: चप्पे-चप्पे की तलाशी

धमकी मिलने के बाद, पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें विधानसभा पहुंची। परिसर के चप्पे-चप्पे में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा में प्रवेश करने वाले या बाहर निकलने वाले व्यक्ति और वाहन की कड़ी जांच की जा रही है। सचिवालय के गेटों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

[caption id="attachment_140702" align="alignnone" width="1129"]भारी पुलिस बल तैनात भारी पुलिस बल तैनात[/caption]

जांच में लगी टीमें

पुलिस अब धमकी भरे EMail के IP एड्रेस और उसके स्रोत का पता लगाने में सक्रिय रूप से जुटी हुई है। साइबर विशेषज्ञ Mail के मूल की जांच कर रहे हैं और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना ​​है कि यह शायद किसी की शरारत है। फिर भी, सुरक्षा के दृष्टिकोण से, किसी भी खुफिया जानकारी को हल्के में नहीं लिया जा रहा।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।