बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुना...

bihar-elections-2025-2616-candidates-first-time-contest-glamour-political-heirs

बिहार चुनाव 2025: 2,616 उम्मीदवार मैदान में – 41% पहली बार आजमा रहे किस्मत, चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

बिहार चुनाव 2025 2616 उम्मीदवार मैदान में – 41 पहली बार आजमा रहे किस्मत चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। राज्य की कुल 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनावी समीकरण इस बार कई नए चेहरों के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं।

दो फेज़ में मतदान

पहले चरण के लिए मतदान 6 नवंबर 2025 को होगा। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को होगा, जिसमें 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव मैदान में कुल 2,616 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें से 1,085 उम्मीदवार (41%) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इसका मतलब यह है कि इस चुनाव में नए चेहरों की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। https://youtube.com/shorts/G68p6LBjeDk?si=UICe4p2K-h6OuQJf

महागठबंधन में 92 नए चेहरे

महागठबंधन (RJD+Congress+Left+VIP) ने इस बार 243 की जगह 255 उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनावी समीकरण को दिलचस्प बना दिया है। दरअसल कुछ सीटों पर RJD और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारे हैं।  कुल उम्मीदवारों में से [caption id="attachment_113157" align="alignnone" width="539"] 92 नए चेहरे[/caption]

Bihar Elections 2025: NDA में 23% नए उम्मीदवार

एनडीए गठबंधन ने 243 में से 56 उम्मीदवार (23%) नए चेहरों को मौका दिया है। सीट बंटवारे में शामिल दलों की स्थिति इस प्रकार है: [caption id="attachment_113158" align="alignnone" width="547"] एनडीए गठबंधन ने 243 में से 56 उम्मीदवार[/caption] हालांकि NDA की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर सीएम चेहरा घोषित नहीं किया गया है, लेकिन नीतीश कुमार ही NDA का संभावित चेहरा होंगे।

प्रशांत किशोर की पार्टी ने दिखाया दम

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज ने इस चुनाव में बड़ी दावेदारी पेश की है। पार्टी ने 243 में से 218 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिसमें से 90% यानी 218 उम्मीदवार नए चेहरे हैं। यह राज्य की राजनीति में एक बड़ा प्रयोग माना जा रहा है। [caption id="attachment_113160" align="alignnone" width="624"]प्रशांत किशोर प्रशांत किशोर[/caption]

Bihar Elections 2025: AIMIM ने भी खेला नया दांव

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी 26 में से 18 सीटों पर नए उम्मीदवार (69%) उतारे हैं। सीमांचल क्षेत्र में पार्टी का खास फोकस है, जहां मुस्लिम वोटर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। Read MOre: बिहार के चुनावी मैदान में उतरेंगे राहुल-प्रियंका, तेजस्वी बोले – NDA ने दो पीढ़ियों को बर्बाद किया..NDA का CM फेस नीतीश

चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

बिहार चुनाव 2025 में इस बार ग्लैमर और राजनीतिक विरासत दोनों की मजबूत एंट्री देखने को मिल रही है।
  • BJP ने लोकगायिका मैथिली ठाकुर को अलीनगर से टिकट दिया
  • RJD ने पूर्व सीएम दारोगा प्रसाद राय की पोती करिश्मा राय को पर्सा से उतारा
  • भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को छपरा से टिकट मिला
  • जन सुराज ने कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को मोरवा से मैदान में उतारा
  • भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को करगहर से टिकट मिला
  • तेज प्रताप यादव की नई पार्टी जनशक्ति जनता दल ने भी उम्मीदवार उतारे हैं
चुनाव में ग्लैमर और वारिसों का जलवा

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।