भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक कल, बजट सत्र को लेकर कई फैसलों को मिलेगी हरी झंडी

bhajanlal-government-cabinet-meeting-tomorrow-budget-session-decisions

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक कल, बजट सत्र को लेकर कई फैसलों को मिलेगी हरी झंडी

भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक कल बजट सत्र को लेकर कई फैसलों को मिलेगी हरी झंडी

Bhajanlal Cabinet Meeting: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कल यानी 21 जनवरी को राज्य कैबिनेट की एक अहम बैठक बुलाई जाएगी। 28 जनवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र से ठीक पहले होने वाली इस बैठक में कई बड़े फैसलों और विधायी कार्यों को हरी झंडी मिल सकती है।

विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा

इस कैबिनेट बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा सत्र का ढ़ाचा तैयार करना है। विधानसभा सत्र 28 जनवरी को शुरू होने वाला है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा, जिसमें सरकार की आगामी योजनाओं और पिछले एक साल की उपलब्धियों का खाका पेश किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में अभिभाषण के ड्राफ्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा। अभिभाषण पर सदन में 3 दिन तक बहस होगी, जिसका जवाब राज्य सरकार 5वें दिन देगी। [caption id="attachment_129388" align="alignnone" width="597"]भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक कल भजनलाल सरकार की कैबिनेट बैठक कल[/caption]

कई फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की इस बैठक में कई अहम कानूनी बदलावों और अध्यादेशों पर चर्चा की जाएगी, फिर उन्हें मंजूरी मिलेगी। इसके बाद में सदन पटल पर रखा जाएगा। राजस्थान जन विश्वास (संशोधन) अध्यादेश-2025, इसका उद्देश्य नियमों के सरलीकरण को बढ़ावा देना है। राजस्थान दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, व्यापारिक सुगमता के लिहाज से बड़ा कदम माना जा रहा है। 

Bhajanlal Cabinet Meeting: पिछली बैठक के फैसले

बता दे कि, भजनलाल कैबिनेट की पिछली बैठक 30 दिसंबर को हुई थी, जिसमें राज्य के भविष्य को देखते हुए कई निर्णय लिए गए। व्हीकल स्क्रैपिंग नीति 2025 जिसके तहत पुरानी गाड़ियों को हटाने और नई गाड़ियों की खरीद पर टैक्स में छूट का प्रावधान किया गया।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जो कहा वो किया, UCC विधेयक विधानसभा में पारित, जानें कितना आसान होगा जीना ?

मध्यप्रदेश विधानसभा ने 'मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता, 2026' को पारित किया। यह विधेयक अब राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए जाएगा।

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

राज्य

CM सम्राट ने 2446 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले - सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से रोजगार वृद्धि की दिशा में प्रगति की घोषणा की।

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

राज्य

CM योगी ने बहराइच में 70 विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, बच्चों से किया संवाद

योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में ₹352 करोड़ की लागत से 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके अलावा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

देश-विदेश

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, नेताओं को लिया हिरासत में

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया।

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, सड़कों पर आए मगरमच्छ, हॉस्पिटल में भरा घुटनों तक भरा पानी

राज्य

उत्तर प्रदेश में मानसून ने जोर पकड़ा, सड़कों पर आए मगरमच्छ, हॉस्पिटल में भरा घुटनों तक भरा पानी

उत्तर प्रदेश में मानसून की तेज गतिविधियां जारी हैं। 20 शहरों में भारी बारिश, सड़कें और खेत जलमग्न। नदियां भी उफान पर।