CM भजनलाल ने की 'राज उन्नति' की बैठक, 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर्स को दिए निर्देश

rajasthan-cm-bhajan-lal-raj-unnati-meeting-project-review

CM भजनलाल ने की 'राज उन्नति' की बैठक, 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा, कलेक्टर्स को दिए निर्देश

cm भजनलाल ने की राज उन्नति की बैठक 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा कलेक्टर्स को दिए निर्देश

CM Bhajanlal Raj Unnati Meeting: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'राज उन्नति' की बैठक की। इस बैठक में रेल, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। यह राज उन्नति की पहली बैठक थी। 

बैठक के दौरान CM ने लगभग 2 हजार करोड़ की 7 परियोजनाओं और 2 योजनाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने आमजन की परिवेदनाओं पर अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए उन्हें राहत पहुंचाई।

सीएम शर्मा के निर्देश

  • सीएम शर्मा ने जिला कलक्टर्स को निर्देश दिए कि 
  • आमजन की परिवेदनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उनका समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। 
  • लंबित परिवादों के निस्तारण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए।
  • परियोजनाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर लापरवाह अधिकारियों और कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

‘भू-आवंटन पर हो त्वरित कार्यवाही’

CM Bhajanlal Raj Unnati Meeting: मुख्यमंत्री ने जिला कलक्टर्स को विकास कार्यों में जरूरी भू-आवंटन पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि आवंटन के बाद जल्द निविदा जारी कर काम शुरू किया जाए। PM सूर्यघर योजना में राजस्थान को सिरमौर बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें। साथ ही खराब ट्रांसफार्मर्स को सही वक्त पर बदला जाए।  [caption id="attachment_128943" align="alignnone" width="551"]CM भजनलाल ने की 'राज उन्नति' की बैठक CM भजनलाल ने की 'राज उन्नति' की बैठक[/caption]

बस टर्मिनल में हो सभी सुविधाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल में बस रूटों के निर्धारण और यात्रियों के लिए शेड, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। CM ने जयपुर जिला कलक्टर, जयपुर विकास आयुक्त और जयपुर नगर निगम आयुक्त को बस टर्मिनल से यातायात सुनिश्चित करने के क्रम में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

CM Bhajanlal Raj Unnati Meeting: ये भी निर्देश

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अजमेर-चंदेरिया ब्रॉडगेज दोहरीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण जल्द पूरा हो। इसके लिए अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों में भूमि अधिग्रहण से संबंधित प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएं। श्रीगंगानगर, केसरीसिंहपुरा, श्रीकरणपुर, कोटा उत्तर, कोटा दक्षिण एवं सांगोद में सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जाएं। 65 निकायों में फिकल स्लेज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP), लोहावट (फलोदी) में खेल स्टेडियम लाडनूं में उप जिला चिकित्सालय, कोटा, अजमेर और भरतपुर जिलों में बालिका सैनिक स्कूलों की स्थापना के निर्देश दिए।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी में अडानी समूह के नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

राज्य

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हुआ, जिसमें राज्य की शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

राज्य

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने एक निजी सीमेंट संयंत्र में 1 लाख 16 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 1 अरब रुपये से अधिक थी।

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

जुर्म गाथा

यूपी: पिता के अपमान का बदला लेने के लिए युवक ने की महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, 24 घंटे में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन में पुरानी रंजिश के कारण एक महिला की हत्या हुई। पुलिस ने 24 घंटे में मामले को सुलझा लिया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।